{"_id":"627bd304e61b10779d3d02c2","slug":"himachal-weather-update-snowfall-in-rohtang-drizzle-in-shimla-temperature-reaches-40-degrees-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: रोहतांग में बर्फबारी, शिमला में बूंदाबांदी, ऊना में 40 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: रोहतांग में बर्फबारी, शिमला में बूंदाबांदी, ऊना में 40 डिग्री पहुंचा तापमान
Wed, 11 May 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 May 2022 08:51 PM IST
सार
प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
बारालाचा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम के कई रंग दिखे। रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश और शिमला में बूंदाबांदी हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में वीरवार को मौसम साफ रहेगा। 14 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप खिलने से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
शिमला में बुधवार को दिन के समय हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शाम करीब छह बजे शहर में तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे। मनाली-लेह के साथ ग्रांफू-काजा और दारचा-शिंकुला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। पर्यटकों ने भी रोहतांग दर्रा के साथ कोकसर, ग्रांफू में जमकर मस्ती की। मंडी जिले के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बुधवार दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। सराज क्षेत्र के भाटकीधार, सराची, कल्हणी, शिल्ह, नदैहल, पंदैहल, भडेची, शाबा, कथ्याला, घनौस गांव में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
क्षेत्र अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 40.4 22.7
कांगड़ा 36.5 21.9
बिलासपुर 36.0 23.5
हमीरपुर 35.1 20.0
धर्मशाला 34.2 21.4
चंबा 34.1 19.3
नाहन 33.8 21.5
सोलन 31.0 16.8
शिमला 25.5 16.8
कल्पा 23.5 10.0
केलांग 23.2 7.4