फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update snowfall in rohtang 150 road still blocked in state

Himachal Weather: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, 150 सड़कें अभी भी बंद

Sun, 05 Feb 2023 09:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Feb 2023 09:17 PM IST
सार

मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि राज्य में सोमवार को निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मध्यवर्ती और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में छह फरवरी को हल्का हिमपात और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
himachal weather update snowfall in rohtang 150 road still blocked in state
सोलंगनाला की वादियों में पहुंचे सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर रविवार को बर्फ के फाहे गिरे हैं। ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात से अब तक करीब 150 सड़कें बंद हैं। इनमें सबसे ज्यादा 131 सड़कें लाहौल स्पीति में अवरुद्ध हैं। नौ सड़कें चंबा, तीन कुल्लू, तीन किन्नौर और दो कांगड़ा जिले में अवरुद्ध हैं। बिजली के सात ट्रांसफॉर्मर और पेयजल की आठ योजनाएं भी ठप हैं।

विज्ञापन


वहीं, मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि राज्य में सोमवार को निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मध्यवर्ती और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में छह फरवरी को हल्का हिमपात और बारिश हो सकती है। सात और आठ फरवरी को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में यह 6.2, सुंदरनगर में 4.2, भुंतर में 3.8, कल्पा में -1.2, धर्मशाला में 8.2, ऊना में 9.6, नाहन में 10.1, केलांग में -8.8, पालमपुर में 6.7, मनाली में 1.8, मंडी में 4.6, पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान और बागवान फरवरी में बारिश व बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं। राज्य में सेब के नए पौधरोपण का कार्य बाधित चल रहा है। न ही सेब के बगीचों में तौलिये करने के लिए पर्याप्त नमी है। सेब, प्लम सहित अन्य फलों के लिए बागवानी विशेषज्ञ बारिश व बर्फबारी को जरूरी मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed