फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: snowfall in mani mahesh maize crops damaged in paonta sahib

मौसम: मणिमहेश में बर्फबारी, गलोड़-पांवटा में खेतों में बिछी मक्की की फसल

Mon, 30 Aug 2021 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Aug 2021 07:05 PM IST
सार

मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 सितंबर तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
himachal weather update: snowfall in mani mahesh maize crops damaged in paonta sahib
पांवटा की फूलपुर शमशेरगढ़ पंचायत में बारिश से तबाह हुई मक्की की फसल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चंबा की सबसे दुर्गम मणिमहेश की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। हिमाचल में रविवार रात को हुई बारिश और अंधड़ से हमीरपुर के गलोड़ और पांवटा की फूलपुर शमशेरगढ़ पंचायत के आधा दर्जन गांवों की मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। चार माह से खेतों में जुटे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। वहीं, हमीरपुर के ठाणा गांव में साफ मौसम में ही एक गोशाला भरभराकर गिर गई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 सितंबर तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 5 सितंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार को राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। शहर के बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य ही रहा। प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 14.6, सुंदरनगर 17.8, भुंतर 16.0, कल्पा 8.4, धर्मशाला 18.2, ऊना 22.5, नाहन 23.1, केलांग 6.6, पालमपुर 16.0, सोलन 18.5, मनाली 12.0, कांगड़ा 18.8, मंडी 20.1, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 21.3, चंबा 16.8, डलहौजी 13.7 और कुफरी 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों का अधिकतम तापमान ऊना 34.4, भुंतर 31.8, बिलासपुर 31.0,  सुंदनरनगर 31.0,  चंबा 30.2,  कांगड़ा 30.5, हमीरपुर 29.8, सोलन 29.2, नाहन 27.3, धर्मशाला 26.2,  कल्पा 23.4, शिमला 24.0, केलांग 22.5 और डलहौजी 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed