फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: snowfall and raimfall forecast for two days, Fog increased problems in the plains

मौसम: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान, पर्वतीय भागों में कड़ाके की ठंड, मैदानों में कोहरा

Mon, 13 Dec 2021 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Dec 2021 07:17 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है।  सोमवारको लाहौल-स्पीति जिले में 46 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 

विज्ञापन
himachal weather update: snowfall and raimfall forecast for two days, Fog increased problems in the plains
लाहौल में तापमान गिरने से नदी का कुछ भाग जम गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। सोमवार सुबह कई जिलों में सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में सोमवार को दिन भर बादल भी छाए रहे। प्रदेश केअधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी भी दर्ज हुई। मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। 16 और 17 दिसंबर को कई स्थानों में बर्फबारी और बारिश होने का पूर्वानुमान है। सोमवार को प्रदेश में 46 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। लाहौल-स्पीति जिले के लोगों को बर्फबारी के चलते दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में सबसे अधिक 44 सड़कें प्रभावित चल रही हैं। इसके अलावा कुल्लू और चंबा में एक-एक सड़क बंद है। लाहौल-स्पीति में पीने के पानी की 51 योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे।

विज्ञापन


ऊना में अधिकतम तापमान 22.0, कांगड़ा में 20.0, बिलासपुर में 19.5, भुंतर में 19.0, नाहन-सुंदरनगर में 18.7, हमीरपुर में 18.3, चंबा में 17.6, धर्मशाला में 16.6, शिमला में 12.6, कल्पा में 9.9, डलहौजी में 5.5 और केलांग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, कल्पा में माइनस 1.6, मनाली में 0.6, कुफरी में 2.2, भुंतर में 2.4, सुंदरनगर में 2.7, चंबा में 2.8, सोलन में 3.3, शिमला में 4.6, ऊना में 5.0 और धर्मशाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश सुबह और शाम के समय शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र में सोमवार सुबह कोहरे के कारण बाजार 11 बजे खुले। वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed