{"_id":"657fe0ae020d14e7f70488e8","slug":"himachal-weather-update-six-cities-minimum-temperature-below-8-degree-celsius-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शीतलहर का प्रकोप, पूरे प्रदेश का न्यूनतम पारा 8 डिग्री से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शीतलहर का प्रकोप, पूरे प्रदेश का न्यूनतम पारा 8 डिग्री से कम
Mon, 18 Dec 2023 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 02:17 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर में बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे आ रहा है। नाहन शहर का न्यूनतम पारा सबसे ज्यादा 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों का पारा इससे कम चल रहा है। रोजाना ठंड बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
उधर, लाहौल के कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊपरी इलाकों का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। मैदानी इलाकों में भी धुंध और कोहरे के चलते ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में दिनभर ठंडी हवाएं चल रही हैं। शाम को बाजारों में सन्नाटा छा रहा है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 22 और 23 को एक बार फिर मौसम खराब होगा और बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानों में 23 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस में )
कुकुमसेरी -7.6
केलांग -5.0
कल्पा -3.2
रिकांगपिओ -0.3
नारकंडा -0.1
कुफरी 1.0
सुंदरनगर 1.3
मनाली 1.7
शिमला 3.0