फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: rainfall, hailstorm warning for three days, yellow alert isseud

हिमाचल में बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश-ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, बर्फबारी के भी आसार

Sat, 20 Feb 2021 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather Update: rainfall, hailstorm warning for three days, yellow alert isseud
शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में रविवार से मौसम में बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 26 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में 22 से 24 फरवरी तक बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। इस दौरान तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला में रविवार को भी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहने की के आसार जताए गए हैं।  शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.7, कांगड़ा में 24.9, बिलासपुर-सुंदरनगर में 24.5, भुंतर में 24.4, मंडी-हमीरपुर में 24.2, नाहन-सोलन में 23.5, चंबा में 23.4, धर्मशाला-कल्पा में 17.6, शिमला में 17.0, मनाली में 16.2, कुफरी में 11.0, डलहौजी में 10.8 और केलांग में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 22 से 26 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलरन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 22 से 24 फरवरी तक बारिश, बर्फबारी, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6, कल्पा में 1.0, मनाली में 2.3, कुफरी में 4.6, सोलन में 5.0, भुंतर में 5.3, डलहौजी में 5.9, मंडी में 6.1, शिमला में 6.9, ऊना में 8.0, धर्मशाला में 8.2 और नाहन में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed