फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: rainfall and snowfall forecast for Three days, cold wave increased, temperature in minus in these cities

मौसम: हिमाचल में तीन दिन बारिश-बर्फबारी, शीत लहर की चपेट में पर्वतीय भाग, धुंध में भुंतर हवाई अड्डे तक नहीं पहुंचा हवाई जहाज

Tue, 14 Dec 2021 08:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 08:31 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। उधर, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजातीय क्षेत्रों में कही जगह नदियां और झीलें जमना शुरू हो गई हैं। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश सुबह और शाम के समय शीतलहर की चपेट में आ गया है। 

विज्ञापन
himachal weather update: rainfall and snowfall forecast for Three days, cold wave increased, temperature in minus in these cities
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 15 से 17 दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मध्य पर्वतीय कुछ भागों में 16 व 17 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं, 18 दिसंबर को सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजातीय क्षेत्रों में कही जगह नदियां और झीलें जमना शुरू हो गई हैं। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश सुबह और शाम के समय शीतलहर की चपेट में आ गया है। सोमवार रात को नाहन को छोड़ प्रदेश के अन्य सभी स्थानों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से कम रहा। केलांग, कल्पा और मनाली का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। तापमान में आई कमी से प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में मंगलवार को 43 सड़कें बंद रहीं। लाहौल स्पीति में 41 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही।  कुल्लू-चंबा में भी एक-एक सड़क प्रभावित रही। लाहौल-स्पीति जिलs में 51 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 21.7, भुंतर में 18.4, सोलन-नाहन में 18.0, कांगड़ा में 17.7, बिलासपुर में 17.0, चंबा में 15.8, हमीरपुर में 15.5, मनाली में 15.3, धर्मशाला में 13.8, शिमला में 13.4, कल्पा में 9.4, डलहौजी में 4.1 और केलांग में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, केलांग में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 4.6, कल्पा में माइनस 4.0, मनाली में माइनस 0.4, सोलन में 1.2, भुंतर में 1.8, डलहौजी में 1.9, शिमला में 2.7, धर्मशाला-मंडी में 4.2, हमीरपुर में 5.2, कांगड़ा में 5.8, बिलासपुर में 6.0 और ऊना में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली से भुंतर के बीच चलने वाली हवाई सेवा मंगलवार को चंडीगढ़ में भारी धुंध होने से नहीं हो सकी। दिल्ली से चंडीगढ़ तक उड़ान आ गई थी मगर धुंध होने से जहाज भुंतर को नहीं आ सका। दिल्ली और चंडीगढ़ से भुंतर आने वाली सवारियों को सड़क मार्ग से आना पड़ा। दिल्ली से जाने वाली सवारियों को भी एयरपोर्ट में कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड में सवारियां उड़ान से आधा घंटा पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। इन्हें भी सड़क मार्ग से जाना पड़ा। मंगलवार को दिल्ली से करीब 40 यात्री सवार थे। कुल्लू के भुंतर से 17 लोगों को दिल्ली जाना था। एयरपोर्ट भुंतर के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मंगलवार को चंडीगढ़ में धुंध पड़ने से उड़ान भुंतर के लिए नहीं हो पाई और जहाज दिल्ली लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में शुरू होगा अधिकारिक विंटर सीजन
प्रदेश में 15 दिसंबर से विंटर सीजन की अधिकारिक शुरूआत होगी। 15 फरवरी तक प्रदेश में विंटर सीजन रहेगा। इस दौरान क्रिसमस और नये साल के जश्न के लिए प्रदेश में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों को रिझाने के लिए 31 मार्च 2022 तक अपने होटलों में कमरों की बुकिंग पर छूट देने का एलान कर दिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed