{"_id":"6342edeab646d50236147205","slug":"himachal-weather-update-rain-yellow-alert-on-10-october-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट, वीकेंड पर सैलानियों का उमड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट, वीकेंड पर सैलानियों का उमड़ा हुजूम
Sun, 09 Oct 2022 09:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Oct 2022 09:21 PM IST
सार
सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए हिल्सक्वीन शिमला में वीकेंड पर सैलानियों का हुजूम उमड़ आया। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में सैलानी लक्कड़ बाजार पहुंचे।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर सेल्फी लेतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। निचले क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने शिमला पहुंचे सैलानी
सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए हिल्सक्वीन शिमला में वीकेंड पर सैलानियों का हुजूम उमड़ आया। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर सैलानियों से गुलजार रहा। रविवार को दोपहर एक बजे ही लिफ्ट कार पार्किंग पैक हो गई, जिसके बाद सैलानियों ने होटल हॉली डे होम से लेकर बैम्लोई तक सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर दिए, जिससे जाम की समस्या पेश आई।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा की छुट्टियों के चलते इन दिनों बंगाल से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इसके अलावा हिमाचल के साथ लगते चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी सैलानियों ने शिमला का रुख किया है। रविवार को रिज मैदान और माल रोड पर पूरे दिन सैलानियों की चहलपहल देखने को मिली। सैलानियों ने रिज मैदान पर घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में सैलानी लक्कड़ बाजार पहुंचे।
विज्ञापन
रविवार को शहर के होटलों में 50 से 60 फीसदी कमरे बुक रहे। शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में भी सैलानियों की भारी भीड़ रही। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। आने वाले वीकेंड पर भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है।
तीन दिन में 32,000 लोगों ने इस्तेमाल की एचपीटीडीसी लिफ्ट
सर्कुलर रोड को माल रोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का वीकेंड पर तीन दिनों के भीतर करीब 32,000 लोगों ने इस्तेमाल किया। शुक्रवार को 11 हजार लोगों ने लिफ्ट से आवाजाही की। शनिवार को यह संख्या बढ़कर करीब 12 हजार पहुंच गई।
रविवार को भी 9000 से अधिक लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया। पर्यटन विकास निगम इन दिनों सुबह 8:00 बजे से रात 10:30 बजे तक लिफ्ट का संचालन कर रहा है। सैलानियों की सुविधा के लिए शनिवार रात 11:00 बजे तक लिफ्ट चलाई जाती है।