HP Weather Update: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में तीन दिन फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से 5 फरवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। विभाग ने तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। 4 फरवरी को कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान शिमला शहर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 3 और 4 फरवरी को राज्य के मैदानी/निचले पहाड़ी और मध्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। 4 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि 6 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 7 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
इस साल शिमला में पहली बार माइनस में रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। औसत न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए गए। राजधानी शिमला में इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। संदरनगर का न्यूनतम तापमान 2.0 , भुंतर 0.5, कल्पा -7.0, धर्मशाला 2.2 , ऊना 3.3, नाहन 4.7, पालमपुर 1.5 , सोलन 1.5, मनाली -6.1, कांगड़ा 3.5, मंडी 2.2, बिलासपुर 4.2, हमीरपुर 2.6, डलहौजी -3.1, जुब्बड़हट्टी 0.5., कुफरी -5.9 ,कुकुमसेरी -13.8, नारकंडा -6.1, रिकांगपिओ -2.7, सेऊबाग 0.5, धौलाकुआं 6.8, बरठीं 2.6, समदो -5.4, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 0.0 और देहरागोपीपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
24 घंटों के दौरान कहां कितनी बर्फबारी
स्थान बर्फबारी(सेंटीमीटर में)
शिलारू 42.6
खदराला 35
कोठी 35
चौपाल 20
केलांग 15
गोंदला 17.5
कुकुमसेरी 14
मनाली 30
भरमौर 25
सलूणी 21
छतराड़ी 10
कल्पा 8
रिकांगपिओ 8
सराहन 10.5