{"_id":"627a2457ae804e3a2018bbc4","slug":"himachal-weather-update-rain-possibility-for-four-days-in-some-parts-of-central-and-high-mountain","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब, बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब, बारिश की संभावना
Tue, 10 May 2022 04:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 May 2022 04:44 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 से 14 मई तक मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 से 14 मई तक मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। आज भी मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश,ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। शिमला में भी हल्के बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 13.8, भुंतर 15.5, कल्पा 7.9, धर्मशाला 23.0, ऊना 21.4, नाहन 23.9, केलांग 5.5, पालमपुर 15.5, सोलन 15.3, मनाली 12.0, कांगड़ा 20.5, मंडी 18.2, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 21.2, चंबा 17.6, डलहौजी 13.8, कुफरी 15.0, जुब्बड़हट्टी 17.6 और पांवटा साहिब में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 38.8, कांगड़ा 34.9, बिलासपुर 35, धर्मशाला 33.2, हमीरपुर 34.8, सोलन 30.5, चंबा 33.2, शिमला 24.4, कल्पा 22.6, केलांग 22.1 और डलहौली में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन