मौसम: हिमाचल में 109 सड़कें अभी भी ठप, फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार, माइनस में चार शहरों का तापमान
बीते दो दिनों के दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में हुई बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। जनजातीय भागों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के चार शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में आठ और नौ दिसंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, मैदानी भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं, 10 और 11 दिसंबर को प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने एक ही दिन के भीतर केलांग को मनाली से जोड़ दिया है। मंगलवार को इस मार्ग से छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु रही। बीते सोमवार को हुई बर्फबारी की वजह से मंगलवार को भी प्रदेश में 109 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। लाहौल स्पीति में 102, किन्नौर में 4 और कुल्लू-चंबा में एक-एक सड़क बंद रही। लाहौल स्पीति में छह बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ है। प्रदेश के चार क्षेत्रों केलांग, कल्पा, मनाली और कुफरी का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। सुबह और शाम के समय प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
सैलानियों के लिए खुली अटल टनल, लाहौल में दुश्वारियां बरकरार
दो दिनों तक हुई ताजा बर्फबारी व बारिश के बाद जिला लाहौल-स्पीति में लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। जनजातीय जिले में अभी 130 सड़कें बंद हैं। हालांकि, बीआरओ ने अटल टनल को सैलानियों व छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। सिस्सू के पास देवता घेपन के मंदिर से आगे सैलानियों की आवाजाही बंद रहेगी। लाहौल घाटी में एक-दो रूटों को छोड़कर दर्जन भर रूटों पर बस सेवाएं बंद हैं और लोग टैक्सियों में ही सफर करने को मजबूर है। जिला मुख्यालय केलांग व इसके आसपास के इलाकों को छोड़ घाटी के कई भागों में दो दिनों से बिजली गुल है। जबकि कुल्लू जिले का एनएच-305 के साथ 10 रूटों पर बसें अभी नहीं चल पाई हैं। ऐसे में सवारियों को कड़ाके की ठंड में पैदल दर्रा को आरपार करना पड़ा है।
न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 9.4
कल्पा - 4.0
कुफरी - 1.2
मनाली - 0.4
सोलन 2.6
भुंतर 2.8
शिमला 3.9