{"_id":"6278d18c152bd440ec62fc4d","slug":"himachal-weather-update-rain-and-hailstorm-in-shimla-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम: रोहतांग दर्रा में गिरे फाहे, शिमला में बारिश-ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम: रोहतांग दर्रा में गिरे फाहे, शिमला में बारिश-ओलावृष्टि
Mon, 09 May 2022 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 May 2022 06:15 PM IST
सार
राजधानी शिमला में दोपहर डेढ़ से ढाई बजे और शाम पांच बजे बारिश और ओलावृष्टि हुई। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी आफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं।
विज्ञापन
शिमला में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतांग दर्रा सहित जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति की पहाड़ियों में सोमवार को फिर बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला में दोपहर करीब डेढ़ बजे झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला, पालमपुर, हमीरपुर में भी बादल बरसे। कुल्लू-मनाली में हल्की बूंदाबांदी हुई। ऊना, बिलासपुर, चंबा, सोलन और सिरमौर में मौसम साफ रहा। इन क्षेत्रों में धूप खिली रही। हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
11 मई को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 12 और 13 मई को फिर बारिश होने की संभावना है। राजधानी शिमला में दोपहर डेढ़ से ढाई बजे और शाम पांच बजे बारिश और ओलावृष्टि हुई। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी आफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे सहित लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं।
विज्ञापन
तिंदी से आगे पांगी की तरफ से रोहली के पास पहाड़ी दरकने से मनाली-उदयपुर-पांगी मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों के साथ लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। कांगड़ा जिला में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद ऊपरी इलाकों में बादल छाने के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बैजनाथ क्षेत्र में सोमवार को तेज बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
शाम पांच बजे धर्मशाला और पालमपुर में तेज बारिश हुई। मंगलवार को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।
क्षेत्र बारिश (मिलीमीटर में)
पालमपुर 37.5
शिमला 6
सुंदरनगर 7
बीड़ (कांगड़ा) 10
राजगढ़ 4
क्षेत्र अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 38.2 20.8
कांगड़ा 35.1 21.8
बिलासपुर 34.0 22.5
धर्मशाला 33.8 18.2
नाहन 33.7 23.3
हमीरपुर 32.9 21.8
सोलन 32.5 16.4
चंबा 31.6 15.2
शिमला 24.4 16.4
कल्पा 22.0 8.2
केलांग 21.8 4.8