{"_id":"625d46d3fcd7ba6bfa10199b","slug":"himachal-weather-update-prediction-of-rainfall-for-four-days-alert-of-thunderstorm-in-the-plains","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में चार दिन बारिश की संभावना, मैदानी भागों में अंधड़ चलने का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में चार दिन बारिश की संभावना, मैदानी भागों में अंधड़ चलने का अलर्ट
Mon, 18 Apr 2022 05:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Apr 2022 05:26 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक बारिश के साथ अंधड़ चलने के आसार हैं। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश के आसार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक बारिश के साथ अंधड़ चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 19 से 22 अप्रैल तक बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। वहीं, निचले व मैदानी एक-दो भागों में 20 से 22 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। इन भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
आसमान में टकटकी लगाए हैं किसान-बागवान
राज्य में सूखे जैसी स्थिति होने की वजह से प्रदेश में किसान और बागवान आसमान में टकटकी लगाए हुए हैं। सेब, नाशपाती, चेरी, प्लम के पौधे मुरझाने लग गए हैं। इसके नतीजे में इस साल कृषि और बागवानी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.9, सुंदरनगर 13.2, भुंतर 11.9, कल्पा 6.8, धर्मशाला 20.2, ऊना 18.5, नाहन 22.1, केलांग 4.0, पालमपुर 16.5, सोलन 12.0, मनाली 9.0, कांगड़ा 16.7, मंडी 15.1, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 16.8, चंबा 13.2, डलहौजी 16.1, कुफरी 14.0 , जुब्बड़हट्टी 18.4 और पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 26.5, डलहौजी 23.9, चंबा 34.7, केलांग 19.2, कांगड़ा 35.6, धर्मशाला 34, पामलपुर 29.8, भुंतर 34.3, हमीरपुर 36.4, सुंदरनगर 36.1, बिलासपुर 36, शिमला 26.5, कुफरी 20.8, सोलन 34, ऊना 41 और नाहन में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा था। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।