{"_id":"6464e299b17d2047ae0ec8a6","slug":"himachal-weather-update-possibility-of-rain-snowfall-in-some-areas-of-middle-and-high-hills-alert-of-thund-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना, अंधड़ चलने का भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना, अंधड़ चलने का भी अलर्ट
Wed, 17 May 2023 07:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 May 2023 07:52 PM IST
सार
मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों के कुछ भागों में गुरुवार को बारिश की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों के कुछ भागों में गुरुवार को बारिश की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 19 व 20 मई को उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। बाकि भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। राजधानी शिमला में मंगलवार रात को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। उधर, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 24.0, नाहन में 20.9, बिलासपुर-ऊना में 19.0, कांगड़ा में 18.7, शिमला में 17.4, हमीरपुर में 17.0, धर्मशाला-सोलन में 14.2 और मनाली में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 41.0
धौलाकुआं 39.4
बिलासपुर 39.0
हमीरपुर 35.8
कांगड़ा 35.2
मंडी 34.9
नाहन 34.9
सोलन 32.6
धर्मशाला 31.5
शिमला 26.2