{"_id":"6425647589dda78ac3073443","slug":"himachal-weather-update-orange-alert-for-heavy-rain-and-hailstorm-in-many-parts-of-himachal-bad-weather-till-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: रोहतांग में बर्फबारी, आनी में गिरे ओले, प्रदेश में भारी बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: रोहतांग में बर्फबारी, आनी में गिरे ओले, प्रदेश में भारी बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
Thu, 30 Mar 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Mar 2023 07:24 PM IST
सार
प्रदेश के कई भागों के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 3 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन को सतर्क रहने की अपील की है। सैलानियों सहित स्थानीय लोगों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं आने को कहा गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 3 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी
गुरुवार को रोहतांग दर्रा के साथ लाहौल की चंद्राघाटी व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। रोहतांग में 10 तथा चंद्राघाटी में चार सेंटीमीटर बर्फ गिरी। बारालाचा, शिंकुला और कुंजुम दर्रा में भी दोपहर बाद फाहे गिरे, वहीं कुल्लू जिले के आनी में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। अटल टनल रोहतांग से सभी वाहनों की आवाजाही सामान्य रही।
विज्ञापन
शिमला में हल्की बारिश
राजधानी शिमला में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इससे शहर में ठंडक बढ़ गई है। जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के जाबन क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से बागवानों को झटका लगा है। फ्लावरिंग के समय हुई ओलावृष्टि से सेब की सेटिंग (आकार) प्रभावित होने की आशंका है। एंटी हेलनेट न डालने से सेब की कलियां (कोंपले) पत्तों सहित जमीन पर गिर गईं। अत्यधिक ओलावृष्टि से कई जगह सेब के पौधों के बचाव के लिए लगाई जालियां भी टूट गईं। इससे सेब के पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। रात को पाला पड़ना भी सेब की सेटिंग के लिए घातक माना जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Govt Jobs Himachal: हिमाचल में 230 शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती, काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
अधिकतम तापमान
उधर, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में धूप खिली रही। धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 32.6, ऊना में 32.0, मंडी में 28.6, बिलासपुर-सोलन में 28.0, हमीरपुर में 27.9, नाहन में 27.7, कांगड़ा में 24.6, चंबा में 22.8, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 19.4, मनाली में 19.0, कल्पा 16.0 और केलांग में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग - 1.0
कुकुमसेरी 0.3
कल्पा 2.8
नारकंडा 4.5
मनाली 5.5
शिमला 8.8
धर्मशाला 12.2
ये भी पढ़ें: Himachal: युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 112 कार्यकर्ता पद से हटाए, जानें पूरा मामला