फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   112 workers removed from the post including executive state president of Youth Congress, know the whole matter

Himachal: युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 112 कार्यकर्ता पद से हटाए, जानें पूरा मामला

Thu, 30 Mar 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Mar 2023 10:38 AM IST
सार

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से हुई कार्रवाई की जद में प्रदेश कार्यकारिणी के एक उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 29 सचिव और चार संयुक्त सचिव आए हैं। 47 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त अध्यक्ष भी पद से हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन
112 workers removed from the post including executive state president of Youth Congress, know the whole matter
यदोपति ठाकुर व रिंपल ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदोपति ठाकुर सहित 112 पदाधिकारी पदभार मुक्त कर दिए गए हैं। नई दिल्ली में राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने पर बुधवार को युकां के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली ने यह कार्रवाई की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से हुई कार्रवाई की जद में प्रदेश कार्यकारिणी के एक उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 29 सचिव और चार संयुक्त सचिव आए हैं। 47 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त अध्यक्ष भी पद से हटा दिए गए हैं। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के पुत्र रिंपल चौधरी को भी पद भी हटा दिया है। पदभार मुक्त किए गए अधिकांश युवा कांग्रेस पदाधिकारी हॉलीलॉज के करीबियों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर गत रविवार को शिमला में रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले युवा कांग्रेस महासचिव महेश ठाकुर को भी पद से हटाया गया है।

विज्ञापन


ये पदाधिकारी किए पदभार मुक्त
पदभार मुक्त किए गए पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष रजनीश मेहता, महासचिव अंकुश ठाकुर, राहुल चौहान, बलविंद्र कंवर, देवेंद्र राजटा, दोरजे अंगरूप, कंवर सिंह, सौरभ कटोच, पंकज मिन्हास, राकेश कुमार, सचिव कंवर, सचिन ठाकुर, शशि कपूर, विजेंद्र पंडित, विनय हेटा, सौरभ शर्मा, विजय ठाकुर, विशाल नेगी और सुक्रांत भाटिया शामिल है। सचिवों में अजय राणा, अमृत सिंह, अरिकेश, आजाद गुमरा, अश्वनी शर्मा, दलीप सिंह चौहान, गगनदीप, हेमराज ठाकुर, इशान सिंघा, समलेश कुमार, करणजीत अत्री, कुलदीप ठाकुर, महेश्वर, मनीष चौहान, मनीष ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, नितिश कुमार, नितिश राणा, पंकज कपूर, पुनीत राणा, ऋषभ कौल, रितेश आजाद, रोहित सिंह, सचिन ठाकुर, तेजेंद्र ठाकुर, विकास लठ्ठ, विकास शर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर और वीरेंद्र सिंह को पदभार मुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव नितिन हांगटा, पवन, प्रथम लखनपाल और समर सिंह राणा भी पद से हटाए गए हैं।
विज्ञापन


कांगड़ा में 16, शिमला में छह अध्यक्ष हटाए
जिला कांगड़ा में ज्वाली अध्यक्ष अरूण, कार्यकारी अध्यक्ष शशि कुमार चौधरी, फतेहपुर अध्यक्ष जगजीत सिंह पठानिया, जयसिंहपुर अध्यक्ष अभिषेक कटोच, कार्यकारी अध्यक्ष साहिल कटोच, सुलह अध्यक्ष अमित कटोच, इंदौरा अध्यक्ष बजेंद्र पठानिया, ज्वालामुखी अध्यक्ष राज राणा, देहरा अध्यक्ष अमित ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मनकोटिया, जसवां परागपुर अध्यक्ष शुभम, शाहपुर अध्यक्ष विशाल कुमार, नूरपुर अध्यक्ष सतवीर सिंह, धर्मशाला अध्यक्ष अश्वनी राणा, पालमपुर अध्यक्ष अनुराग और बैजनाथ अध्यक्ष रविंद्र रॉव को पद से हटाया गया है। जिला शिमला में शिमला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, रामपुर अध्यक्ष राहुल सोनी, जुब्बल कोटखाई अध्यक्ष कपिल ठाकुर, चौपाल अध्यक्ष अनिश और कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद नेगी को पदभार मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जिलों में इन विस क्षेत्रों के अध्यक्ष भी नपे
हमीरपुर अध्यक्ष अश्वनी कुमार, बडसर अध्यक्ष विकास शर्मा, सुजानपुर अध्यक्ष राजीव कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष मोहित कुमार और भौरंज अध्यक्ष राजेश को भी पद से हटाया गया है। जिला सोलन में कसौली अध्यक्ष मोहित कुमार, दून अध्यक्ष प्रजवल गुप्ता व नालागढ़ अध्यक्ष गुरदीप चौधरी, जिला चंबा में भरमौर अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, डलहौजी अध्यक्ष संजय शर्मा, चुराह अध्यक्ष जसा राम और चंबा अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला ऊना में ऊना अध्यक्ष प्रदीप रत्न भारद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज चौधरी, गगरेट अध्यक्ष अमन ठाकुर, चिंतपूर्णी अध्यक्ष शमशेर अली और रोहित कालिया को पद से हटाया गया है। जिला मंडी में सरकाघाट अध्यक्ष अखिल कुमार गुप्ता, धर्मपुर अध्यक्ष अंकित बन्याल, कार्यकारी अध्यक्ष उदय सकलानी, नाचन अध्यक्ष बोधराज ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बल्ह नवीन राणा, मंडी सदर कार्यकारी अध्यक्ष विकास राणा, करसोग अध्यक्ष रमेश कुमार और द्रंग अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कुल्लू जिला में बंजार अध्यक्ष राकेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष आनी लीला चंद नेगी और मनाली अध्यक्ष चमन ठाकुर को हटाया गया है। जिला बिलासपुर में बिलासपुर सदर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, नयनादेवी जी अध्यक्ष कुलवीर, झंडूता अध्यक्ष कपिल गौतम, घुमारवीं में आशीष शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष राहुल ठाकुर तथा जिला सिरमौर में पांवटा साहिब अध्यक्ष मोहब्बत अली व रेणुका जी अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह कमल को पदभार मुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: HP Cabinet Decisions: हमीरपुर में खुलेगा परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण, बिजली महादेव में रोपवे, जानें बड़े फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed