फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Govt Jobs Himachal: physical education teachers Batch wise recruitment, counseling schedule released

Govt Jobs Himachal: हिमाचल में 230 शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती, काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Thu, 30 Mar 2023 05:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Mar 2023 05:28 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्ति के लिए 230 शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती 4 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थी किसी भी जिले की काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
Govt Jobs Himachal: physical education teachers Batch wise recruitment, counseling schedule released
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से शारीरिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित युवाओं के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्ति के लिए 230 शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती 4 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थी किसी भी जिले की काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। गृह जिले की ही काउंसलिंग में शामिल होने की कोई शर्त नहीं लगाई गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिलावार काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले की काउंसलिंग तिथियां कुछ दिन बाद जारी होंगी। सूबे में 2 मई तक काउंसलिंग चलेगी। हर जिले को काउंसलिंग के लिए दो से तीन दिन दिए गए हैं। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सरकार की मंजूरी के बाद ही नियुक्ति पत्र देने को कहा गया है।

विज्ञापन


पूर्व सरकार में हुई थी 870 पद भरने की घोषणा
सरकारी स्कूलों में बीते लंबे समय से शारीरिक शिक्षकों के पद नहीं भरे गए हैं। वर्ष 2021 के बजट भाषण में बतौर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शारीरिक शिक्षकों के 870 पद भरने की घोषणा की थी। भर्ती नियमों को लेकर मामला कोर्ट में पहुंचने के चलते यह पद अभी तक भरे नहीं गए हैं। सरकारी स्कूलों में पद खाली होने से कई गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। अब प्रदेश सरकार ने कुल 870 पदों में से 230 पद बैचवाइज आधार पर जल्द भरने का फैसला लिया है। इसके लिए काउंसलिंग जिला स्तर पर होगी। 
विज्ञापन


किस जिले में कब होगी काउंसलिंग
जिला उपनिदेशकों को भेजे गए काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक कुल्लू में 4-5 अप्रैल, कांगड़ा 10 से 12, ऊना 17-18 , हमीरपुर 19-20, बिलासपुर 21-22, सोलन 24-25, सिरमौर 26-27, शिमला में 28-29 अप्रैल और मंडी में 1 और 2 मई को काउंसलिंग होगी। बिलासपुर में एक, चंबा 77, कांगड़ा 33, किन्नौर दो, कुल्लू 25, मंडी 27, शिमला 16, सिरमौर तीन, सोलन 24 और ऊना में 22 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Success Story: नौहराधार में मिस्त्री की बेटी महिमा चौहान बनीं सहायक प्रोफेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed