{"_id":"6318adcf8b014a2c127f2c65","slug":"himachal-weather-update-monsoon-weakens-in-state-rainfall-forecast-in-many-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान
Wed, 07 Sep 2022 08:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Sep 2022 08:13 PM IST
सार
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। 27 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। 10 और 11 सितंबर कई भागों में बारिश की संभावाना है। प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। बुधवार को सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। 27 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप है। बुधवार शाम तक कांगड़ा जिला की 12, कुल्लू की नौ और मंडी-शिमला-सोलन की दो-दो सड़कें बंद रहीं। मंडी जिला में पांच और कुल्लू में तीन बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद हैं।
विज्ञापन
कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 36.2 22.7
बिलासपुर 34.8 20.5
चंबा 30.8 19.8
कांगड़ा 31.8 21.9
सोलन 30.2 17.6
धर्मशाला 29.2 20.2
हमीरपुर 31.9 21.3
नाहन 28.3 22.4
कल्पा 25.0 10.5
शिमला 25.1 15.3