{"_id":"6232ee5f54988846a66ed7a3","slug":"himachal-weather-update-highest-minimum-temperature-of-shimla-city-recorded-18-degree-celsius-in-march-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम: शिमला में मार्च के दौरान का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम: शिमला में मार्च के दौरान का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड
Thu, 17 Mar 2022 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:47 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लगातार बढ़ रही गर्मी से जूझ रही प्रदेश की जनता को कुछ ठंडक मिलने के आसार जताए हैं। 19 और 20 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
शिमला के माल रोड पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला में बुधवार रात को मार्च माह के दौरान का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश में होली तक मौसम साफ रहेगा। 19 और 20 मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश भर में गर्मी लगातार बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लगातार बढ़ रही गर्मी से जूझ रही प्रदेश की जनता को कुछ ठंडक मिलने के आसार जताए हैं। 19 और 20 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 20 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन