फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: heavy rainfall, thunderstorm alert for state

Himachal Weather: हिमाचल में पांच दिन भारी बारिश और अंधड़ चलने का अलर्ट, 10 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

Tue, 04 Jul 2023 06:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jul 2023 06:32 PM IST
सार

प्रदेश में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather update: heavy rainfall, thunderstorm alert for state
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। प्रदेश में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। 4,5,6,7 व 8 जुलाई के लिए राज्य में भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह शिमला व आसपास भागों में हल्की बारिश दर्ज की गई। उधर, सोमवार रात को बिलासपुर के काहू में 75.0, कांगड़ा देहरा गोपीपुर 49.0 और सिरमौर केधौलाकुआं में 33.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन

 

पर्यटकों, स्थानीय लोगों को एडवाइजरी का पालन करने की सलाह
विभाग ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों को संबंधित विभागों की ओर से मौसम को लेकर जारी एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। बरसात में नदी-नालों से दूर रहने व भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों की ओर न जाने की सलाह दी है।  ट्रैफिक टूरिस्ट व रेलवे पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि बरसात में प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे ऊपरी शिमला, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला में यात्रा करते समय मौसम और सड़क की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

विज्ञापन

किसी भी संकट की स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 व 1077 व स्थानीय पुलिस स्टेशन के नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को पर्यटन विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि यात्रा करते समय अपने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन हमेशा ऑन रखें। मौसम की पूर्व जानकारी के अनुसार ही यात्रा आरंभ करें। 
 

क्या कहते हैं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अगले चार से पांच दिनों में मानसून फिर सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इससे बिजली-पानी आपूर्ति बाधित होने, भूस्खलन, बाढ़ आने, कम दृश्यता जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। 

 

विज्ञापन

आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति व किन्नौर के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
 

न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.2, भुंतर 21.6, कल्पा 14.8, धर्मशाला 19.2, ऊना 22.0, नाहन 22.1, केलांग 14.2, पालमपुर 19.0, सोलन 20.0, मनाली 18.1, कांगड़ा 23.0, मंडी 22.7, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 22.0, चंबा 21.8, डलहौजी 15.1, जुब्बड़हट्टी 18.0, कुफरी 15.6, कुकुमसेरी 14.4, नारकंडा 13.8, रिकांगपिओ 19.3, सेऊबाग 21.5, धौलाकुआं 23.5, बरठीं 23.0, मशोबरा 17.1, सराहन 17.5 और देहरा गोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 24.0, सुंदरनगर 32.5, भुंतर 32.5, कल्पा 20.6, धर्मशाला 28.0, ऊना 31.2, नाहन 28.7, केलांग 22.1, मनाली 21.8, कांगड़ा 31.0, मंडी 32.6, बिलासपुर 29.0, हमीरपुर 33.4, चंबा 32.5, डलहौजी 25.7, कुफरी 19.6, कुकुमसेरी 25.8, रिकांगपिओ 25.6, धौलाकुआं 32.2 और बरठीं में 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed