फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update, Heavy rainfall alert for two days, more than 30 roads stalled in the state

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 41 सड़कें और 34 पेयजल योजनाएं ठप

Tue, 09 Aug 2022 07:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Aug 2022 07:28 PM IST
सार

जगह-जगह भूस्खलन की वजह से मंगलवार शाम तक प्रदेश भर में 41 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 27 बिजली ट्रांसफार्मर और 34 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather update, Heavy rainfall alert for two days, more than 30 roads stalled in the state
शिमला-कांगड़ा हाईवे पर गिरा पेड़, घंटों ठप रहा यातायात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। शिमला और धर्मशाला में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। अब मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। जगह-जगह भूस्खलन की वजह से मंगलवार शाम तक प्रदेश भर में 41 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 27 बिजली ट्रांसफार्मर और 34 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वहीं, 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने ग्रांफू-काजा हाईवे बहाल कर दिया है। छतडू और कोकसर में फंसे 57 छोटे-बड़े वाहनों को आरपार किया गया है। यहां नाले में बाढ़ आने से हाईवे का 30 मीटर हिस्सा बह गया था।

विज्ञापन


प्रदेश में जारी बारिश से मानसून सीजन के दौरान अब तक 64,023 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। जिला कुल्लू में बारिश से जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। सोमवार रात को हुई बारिश से लारजी-सैंज तथा सिउंड-तरमेडा सड़क मार्ग घंटों तक अवरुद्ध रहा। मंगलवार सुबह 4:00 बजे आई सेब और सब्जियों की गाड़ियां यहां फंसी रहीं। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग घटीगढ़ में नाले का पानी सड़क पर आने से करीब दो घंटे तक मार्ग बंद रहा। सोलन की भोजनगर पंचायत के जाबल गांव में मिट्टी धंसने से पांच भवनों में दरारें आई हैं। गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


करसोग में सतलुज नदी से दूर रहने की चेतावनी
जिला प्रशासन मंडी ने करसोग के लोगों को सतलुज नदी से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी है। पहाड़ों में लगातार जारी बारिश के चलते सतलुज नदी में गाद की मात्रा बढ़ गई है। ऐसे में सतलुज पर बना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन कभी भी बंद हो सकता है। इसको देखते हुए पावर स्टेशन से अतिरिक्त पानी को छोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। यहां से करीब 1100 क्यूसेेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टुटू में साढ़े 12 घंटे बंद रहा एनएच
राजधानी शिमला को जोड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 सोमवार देर रात को 11:00 बजे से मंगलवार दोपहर 12:00 बजे तक बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहा। टुटू चौक के समीप मोड़ पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन और इसके साथ आए पेड़ से एनएच पूरी तरह से बंद हो गया था। पेड़ से वहां से गुजर रही बिजली की तारें और एक खंभा भी टूटा। इससे टुटू क्षेत्र में रात से बिजली आपूर्ति बंद रखनी पड़ी। रात को हुए इस भूस्खलन के बाद से इस सड़क से वाहनों की आवाजाही बंद रही। सुबह करीब नौ बजे जेसीबी और वन विभाग ने पेड़ को काटने और मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया। तब तक टुटू से लेकर हीरानगर तक एनएच पर लंबा जाम लग गया था। 


सोमवार रात कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)
चंबा                33
कोटखाई          22
सोलन             19
करसोग            16
शिमला            15
मनाली             10


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 21.3, कल्पा 14.8, धर्मशाला 22.2, ऊना 26.8, नाहन 24.5, केलांग 12.9, पालमपुर 21.5, सोलन 20.8, मनाली 17.6, कांगड़ा 25.2, मंडी 22.9, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 22.8, चंबा 22.9, डलहौजी 18.2, रिकांगपिओ 18.5, पांवटा साहिब 28.0 और कसौली में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 24.6, सुंदरनगर 33.5, भुंतर 33.0, कल्पा 25.4, धर्मशाला 30.0, ऊना 36.4, नाहन 32.6, केलांग 23.6, पालमपुर 28.4, सोलन 30.8, मनाली 25.4, कांगड़ा 32.6, मंडी 33.8, बिलासपुर 35.1, हमीरपुर 33.4, चंबा 31.0, डलहौजी 24.0, कुफरी 20.9 और रिकांगपिओ में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed