{"_id":"61fa496461d6ef40756a2b5b","slug":"himachal-weather-update-heavy-rain-snow-alert-for-two-days-in-state-light-snowfall-recorded-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम : चंबा, स्पीति, कुल्लू और शिमला समेत कई जगहों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी, आज के लिए यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम : चंबा, स्पीति, कुल्लू और शिमला समेत कई जगहों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी, आज के लिए यलो अलर्ट
Thu, 03 Feb 2022 06:07 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:07 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। चार फरवरी को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। पांच और छह फरवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही बुधवार को रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, जलोड़ी दर्रा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद फाहे गिरे। फिर शहर में धूप खिल गई। मैदानी जिलों में बुधवार को बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई। मनाली-केलांग-पांगी मार्ग 19 घंटे बाद यातायात के लिए खुल गया है।
विज्ञापन
बीआरओ ने तिंदी के पास पहाड़ी दरकने से बंद मार्ग से चट्टानें व मलबा हटाकर बहाल कर दिया है। यहां फंसे 24 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, बुधवार शाम तक हिमाचल में 119 सड़कें बंद रहीं। चंबा, स्पीति, कुल्लू और शिमला समेत कई जगहों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी, आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। चार फरवरी को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। पांच और छह फरवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में छह फरवरी तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 17.1, कांगड़ा में 17.0, बिलासपुर-सोलन में 16.5, ऊना में 15.8, हमीरपुर में 14.3, सुंदरनगर में 14.7, चंबा में 13.9, भुंतर में 11.8, शिमला में 11.6, डलहौजी-कल्पा में 7.2 और केलांग में 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -9.3
कल्पा -2.9
मनाली -0.6
कुफरी -0.1
सोलन 1.6
डलहौजी 2.4
शिमला 3.3
धर्मशाला 7.2
भुंतर 2.4
ऊना 5.0
नाहन 8.9
पालमपुर 3.5
कांगड़ा 4.4
मंडी 4.0
बिलासपुर 4.5
हमीरपुर 4.8
चंबा 3.7
डलहौजी 2.4
जुब्बड़हट्टी 4.8
पांवटा-साहिब 8.3