{"_id":"62d6d0a5d72a7046356a2a03","slug":"himachal-weather-update-heavy-rain-orange-alert-on-20-july-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update : कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, घर से संभलकर निकलें, एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update : कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, घर से संभलकर निकलें, एडवाइजरी जारी
Tue, 19 Jul 2022 09:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:13 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार के लिए भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश का कहर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं। कांगड़ा के टांडा रोड पर सोमवार देर रात शेड पर मलबा गिरने से आठ लोग घायल हो गए। घायलों में छह लोग पश्चिम बंगाल, एक उत्तर प्रदेश और एक कांगड़ा का रहने वाला है। पश्चिम बंगाल के राजीव को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उधर, मंगलवार को मनाली में भारी बारिश से आई बाढ़ से मनाली-लेह मार्ग चार घंटे तक ठप रहा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार के लिए भी भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मनाली के भजोगी, सियाल और अन्य नालों में बाढ़ आने से वोल्वो बस अड्डा भी नाले में तब्दील हो गया। यहां एक वाहन भी फंस गया, लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। उपमंडलाधिकारी मनाली के निवास और पटवारघर में भी पानी घुस गया। बाढ़ से मंगलवार दोपहर 3:30 से 7:30 बजे तक मनाली-लेह मार्ग ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर के लियो में भारी बारिश से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। किन्नौर के निगुलसरी के थाच नाले में लगाया अर्ली मानीटरिंग सिस्टम का हुटर बजने के बाद सुबह 10:00 बजे से शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। इससे कई वाहन फंस गए हैं। जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों और आम लोगों को पूह ब्लॉक से ऊपर लिओ, नाको, मालिंग, चांगो, यंगथंग और शलखर की ओर न जाने के लिए कहा है। नाहन और केलांग में भी बादल झमाझम बरसे। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी ही हुई।
केलांग में भारी बारिश से जुंडा नाले में बाढ़ आने से कई कूहलें क्षतिग्रस्त हो गईं। पट्टन इलाके में कई जगह चट्टानें खिसकने से तांदी-उदयपुर सड़क भी अवरुद्ध हो गई है। मंगलवार को प्रदेश में दस सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। प्रदेश में 12 मकान और दो गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 36.8 25.6
बिलासपुर 35.0 25.5
हमीरपुर 31.7 24.0
चंबा 30.7 23.6
कांगड़ा 30.1 24.8
नाहन 27.2 24.1
धर्मशाला 26.2 22.2
कल्पा 25.3 16.5
केलांग 26.5 15.0
शिमला 23.6 17.8