{"_id":"6315c3f1cb2197070d15f457","slug":"himachal-weather-update-heavy-rain-alert-in-five-districts-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, जानें छह दिनों का मौसम पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, जानें छह दिनों का मौसम पूर्वानुमान
Mon, 05 Sep 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Sep 2022 07:08 PM IST
सार
आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली। डलहौजी और कांगड़ा जिले के कुछ क्षेत्रों में ही बादल बरसे। मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 सितंबर तक प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। सोमवार को राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। कई दिनों बाद शहर में दिन भर धूप खिली रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: HP Cabinet Decisions: सोलन में ट्रांसपोर्ट नगर, मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना होगी शुरू, जानें बड़े फैसले
विज्ञापन
सोमवार शाम तक प्रदेश में 39 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा में 12, कुल्लू में नौ, चंबा में आठ, मंडी में छह, शिमला-सोलन में दो-दो सड़कें बंद हैं। मंडी में पांच और कुल्लू में दो बिजली ट्रांसफार्मर भी अभी बंद हैं। प्रदेश में सोमवार को सात मकान और 15 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। उधर, रविवार रात को धर्मशाला, डलहौजी, पालमपुर, तीसा, बैजनाथ, बिलासपुर, घुमारवीं और चंबा में बादल बरसे।
विज्ञापन
प्रमुख शहरों का तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.4, सुंदरनगर 19.0, भुंतर 17.7, कल्पा 10.6, धर्मशाला 18.2, ऊना 22.5, नाहन 21.9, केलांग 10.0, पालमपुर 18.0, सोलन 18.6, मनाली 15.4, कांगड़ा 21.5, मंडी 19.5, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 21.9, चंबा 19.7, डलहौजी 15.0, जुब्बड़हट्टी 18.8, कुफरी 13.6, रिकांगपिओ 14.6, पांवटा साहिब 23.0 और कसौली में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में अधिकतम तापमान 24.1, धर्मशाला 27, कांगड़ा 28.6, भुंतर 31.9, सुंदरनगर 31.1, ऊना 36, कल्पा 23.5, जुब्बड़हट्टी 26.2 और नाहन में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।