फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Heat wave increased trouble in plains districts of state, maximum temperature reached 37.8 degrees in Una

मौसम: लू चलने से हिमाचल के मैदानी जिलों बढ़ी परेशानी, ऊना में 37.8 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Mon, 28 Mar 2022 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Mar 2022 07:28 PM IST
सार

सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में लू चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊना में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ।

विज्ञापन
himachal weather update: Heat wave increased trouble in plains districts of state, maximum temperature reached 37.8 degrees in Una
शिमला में भी सताने लगी गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम गर्म होते ही मैदानी क्षेत्रों में लू चलना शुरू हो गई है। सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में लू चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊना में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंगलवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी हुई है। एक अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान
सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.0, सुंदरनगर 34.4, हमीरपुर 33.7, कांगड़ा 33.6, चंबा 33.5, भुंतर-सोलन 32.0, धर्मशाला 31.4, शिमला 24.7, डलहौजी 22.7, कल्पा 22.4 और केलांग में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के निचले क्षेत्रों में मंगलवार को भी लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


अब सूरज ढलने के बाद भी गर्मी कर रही परेशान
वहीं ऊना जिले में मार्च माह अभी खत्म नहीं हुआ और गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। जिले में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पास जा पहुंचा है और अभी गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है। लगातार पड़ रही गर्मी का असर अब फसलों पर भी पड़ने लगा है और किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ देखी जा सकती है। बढ़ती गर्मी के बीच लोग अब बाहर निकलने के बच रहे हैं। दोपहर के समय तो इक्का-दुक्का लोग ही घर व कार्यालयों से बाहर आ रहे हैं। हालांकि सुबह और शाम को तापमान कम होने पर लोग खरीदारी व अन्य जरूरी काम के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। गर्म मौसम से गेहूं और आलू जैसी फसलों पर भी असल हो रहा है। जहां सिंचाई की व्यवस्था नहीं है वहां फसलें सूखने लगी हैं। इसमें ज्यादातर गेहूं की फसल है। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा के अनुसार जिले में अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। कहा कि अभी बारिश को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता और आने वाले दिन और गर्मी भरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed