फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Heat wave in plain districts, tuesday in Shimla and Una recorded the hottest day of the season

मौसम: तपने लगे पहाड़, मैदानी जिलों में लू ने किया बेहाल, शिमला और ऊना में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

Tue, 29 Mar 2022 06:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Mar 2022 06:34 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अलर्ट के बीच प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भी लू ने लोगों को बेहाल किया। ऊना व शिमला में मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
himachal weather update: Heat wave in plain districts, tuesday in Shimla and Una recorded the hottest day of the season
शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तापमान बढ़ने के साथ ही पहाड़ तपने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अलर्ट के बीच प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भी लू ने लोगों को बेहाल किया। ऊना व शिमला में मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। शिमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जोकि सोमवार को 24.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, सोमवार को यहां 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी हुई है। दो अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


उधर, मंगलवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36, सुंदरनगर 35, हमीरपुर 35, कांगड़ा 34.2, चंबा 33.6, भुंतर 32.5, सोलन 32.5, धर्मशाला 32.2, शिमला 26, डलहौजी 22.9, कल्पा 22.9 और केलांग में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के निचले क्षेत्रों में बुधवार को भी लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed