फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update fresh snowfall in rohtang baralacha pass rain in shimla

Himachal Weather: रोहतांग, बारालाचा में बर्फबारी, शिमला सहित कई जिलों में झमाझम बरसे बादल

Sat, 24 Sep 2022 08:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Sep 2022 08:07 PM IST
सार

शिमला में शनिवार को दिन भर बारिश जारी रही। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसे। प्रदेश में शनिवार शाम तक 69 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 398 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे।

विज्ञापन
himachal weather update fresh snowfall in rohtang baralacha pass rain in shimla
राजधानी शिमला में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शनिवार को रोहतांग, बारालाचा और सीबी रेंज की चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल झमाझम बरसे। मानसून के विदा होने से पहले प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा और मंडी जिला के कुछ क्षेत्रों में रविवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है। 28 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


शिमला में शनिवार को दिन भर बारिश जारी रही। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसे। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में आलू की खुदाई का काम प्रभावित हो गया है। किन्नौर और कुल्लू जिले में सेब तुड़ान भी रुक गया है। बारिश के चलते सड़क मार्ग बंद होने से बागवानों को सेब की सप्लाई मंडियों तक पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मनाली-लेह मार्ग पर हो रही बर्फबारी के चलते जिला प्रशासन ने 24 घंटे की आवाजाही की जगह मात्र छह घंटे सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक वाहनों को जाने की मंजूरी दी है। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अभी तक एक जून से 24 सितंबर तक सामान्य से नौ फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। 
विज्ञापन


शिमला में 36 सड़कें और 350 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
प्रदेश में शनिवार शाम तक 69 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। 398 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। जिला शिमला में सबसे अधिक 36 सड़कें और 350 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। राजधानी सहित जिले के कई क्षेत्रों में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। शनिवार शाम तक कांगड़ा में 14, कुल्लू में सात, सिरमौर में छह, चंबा-सोलन में दो-दो और बिलासपुर-किन्नौर में एक-एक सड़क बंद रही। लाहौल स्पीति जिला में 35, सोलन में 12 और सिरमौर में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप है। जिला सोलन में आठ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र                बारिश (मिलीमीटर में)
नाहन                34
शिमला            19
सोलन             18    
ऊना                16
धर्मशाला          9    
मंडी                 8
कांगड़ा             7

क्षेत्र            अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान
ऊना                27.4                        22.0
बिलासपुर        25.8                        22.0
कांगड़ा            24.6                         20.2
मंडी                24.0                         20.3
चंबा                24.0                         19.1
धर्मशाला         23.0                          17.2
सोलन             21.2                          17.6
नाहन              20.9                          20.9
शिमला            18.3                          14.8
कल्पा              14.3                          10.2
केलांग             14.3                            9.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed