{"_id":"6224bf518657b64e1114be1f","slug":"himachal-weather-update-fresh-snowfall-in-rohtang-amid-yellow-alert-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Forecast: येलो अलर्ट के बीच रोहतांग और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Forecast: येलो अलर्ट के बीच रोहतांग और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
Sun, 06 Mar 2022 09:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:20 PM IST
सार
प्रशासन ने अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला, जलोड़ी दर्रा और संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है। साथ ही फोर बाई फोर वाहनों में सफर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
लाहौल के सिस्सू में हुई ताजा बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के येलो अलर्ट के बीच रविवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रा सहित चोटियों पर बर्फबारी हुई है। ताजा हिमपात से एक बार फिर हिमखंड गिरने का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला, जलोड़ी दर्रा और संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है। साथ ही फोर बाई फोर वाहनों में सफर करने को कहा गया है।
विज्ञापन
रविवार को रोहतांग दर्रा सहित अटल टनल रोहतांग, राहनीनाला, मढ़ी, पतालसू पीक, इंद्र किला, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा, मकरवे, शिकरवे की पहाड़ियों, भृगु, दशौहर, बारालाचा, जिंगजिंगबार, घेपन पीक, कुंजुम दर्रा, दारचा, छोटा व बड़ा शिगरी ग्लेशियर, नील कंठ दर्रा की चोटियों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार और बुधवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी क्षेत्रों में दोनों दिन गर्ज के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि, मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 9 और 10 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में फिर बदलाव आने के आसार हैं।
विज्ञापन