{"_id":"62cadbbca8c1185db63d8a03","slug":"himachal-weather-update-four-day-heavy-rain-yellow-alert-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: चार दिन का येलो अलर्ट, खराब रहेगा मौसम, नदी-नाले भी उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: चार दिन का येलो अलर्ट, खराब रहेगा मौसम, नदी-नाले भी उफान पर
Sun, 10 Jul 2022 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Jul 2022 07:32 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों को नदी-नालों के किनारे और संवदेनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कई क्षेत्रों में बरसात में हुई भारी बारिश से 34 सड़कें बंद रहीं। बिजली के 13 ट्रांसफार्मर और पानी की 69 योजनाएं भी प्रभावित रहीं। प्रदेश में नदी-नाले भी उफान पर चल रहे हैं। रविवार को जहां ऑरेंज अलर्ट था, वहीं आगामी चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिनों मौसम खराब ही रहेगा।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को जिला कांगड़ा में हुई बारिश के कारण देर रात करीब ढाई बजे इच्छी गांव में पठानकोट-मंडी हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था छह घंटे तक ठप रही। पेड़ गिरने से बिजली के तार भी टूट गए। हालांकि, बारिश से धान की रोपाई कर रहे किसानों को बारिश के रूप में संजीवनी भी मिली है।
विज्ञापन
किस क्षेत्र में कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम अधिकतम
शिमला 17 23.0
सुंदरनगर 21.9 29.3
भुंतर 20.4 31.6
कल्पा 14.4 22.2
धर्मशाला 19.2 25.5
ऊना 23.0 33.4
सोलन 20.6 24.5
मंडी 23.1 30.0
चंबा 21.9 30.4
रिकांगपिओ 18.1 27.6