{"_id":"62b5a608d231d64ccc3b51d0","slug":"himachal-weather-update-forecast-of-rain-for-two-days-monsoon-will-knock-after-june-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, 28 जून के बाद दस्तक देगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: हिमाचल में दो दिन बारिश के आसार, 28 जून के बाद दस्तक देगा मानसून
Fri, 24 Jun 2022 07:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jun 2022 07:07 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश के आसार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 26 जून तक मौसम साफ रहेगा। 27 और 28 जून को पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश में मौसम फिर गर्म हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। राजधानी शिमला के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उधर, वीरवार रात को भी प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी दो दिनों के दौरान मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 36.5 22.0
कांगड़ा 35.9 20.4
हमीरपुर 35.9 18.9
ऊना 35.4 20.2
चंबा 33.7 19.2
धर्मशाला 32.5 19.7
सोलन 32.0 17.2
कल्पा 27.1 10.6
शिमला 26.4 16.6
केलांग 22.1 7.3