{"_id":"62a74932f2254324af4e8630","slug":"himachal-weather-update-dharamshala-recorded-38-degree-celsius-temperature-after-27-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: 27 वर्ष बाद फिर 38 डिग्री पहुंचा धर्मशाला का अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: 27 वर्ष बाद फिर 38 डिग्री पहुंचा धर्मशाला का अधिकतम तापमान
Tue, 14 Jun 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 14 Jun 2022 05:00 AM IST
सार
वर्ष 1995 में धर्मशाला में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ था। छह जून 2022 को धर्मशाला का अधिकतम पारा 37.6 रिकॉर्ड हुआ था। अब एक सप्ताह बाद ही यहां के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
शिमला में धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेकर जाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून आने से पहले प्रदेश में फिर पारा चढ़ गया है। सोमवार को 27 वर्ष बाद धर्मशाला में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कांगड़ा, ऊना, और धर्मशाला के कई क्षेत्रों में सोमवार को लू चली। राजधानी शिमला सहित सभी पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 से 17 जून तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश में प्री मानसून बौछारें गिरने के आसार हैं। मंगलवार को भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। हिमाचल में 20 जून तक मानसून आने का पूर्वानुमान है। वर्ष 1995 में धर्मशाला में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ था। छह जून 2022 को धर्मशाला का अधिकतम पारा 37.6 रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन
अब एक सप्ताह बाद ही यहां के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से धर्मशाला में लू चल रही है। सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि दक्षिण भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 20 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 43.8 26.6
नाहन 38.3 27.2
बिलासपुर 39.5 23.0
हमीरपुर 39.2 20.3
कांगड़ा 40.2 22.3
धर्मशाला 38.0 24.2
चंबा 38.5 22.3
सोलन 36.0 18.7
मनाली 30.0 13.4
शिमला 29.3 19.6
कल्पा 24.6 10.5
केलांग 21.5 8.0