फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: chances of rain and snowfall for two days in many parts, know the forecast

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ा मौसम, किन्नौर में तीन और लाहौल में एक जगह हिमस्खलन, जानें पूर्वानुमान

Tue, 05 Mar 2024 07:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Mar 2024 07:41 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के कई भागों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: chances of rain and snowfall for two days in many parts, know the forecast
अटल टनल के पास हिमस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद सोमवार देर रात को किन्नौर में तीन और लाहौल में एक जगह हिमस्खलन हुआ। किन्नौर जिले में सोमवार रात भगत नाला में 200 मीटर, टिंकू नाले और जंगी नाले में 100 मीटर हिमखंड आने से एनएच पांच बाधित हो गया। अटल टनल रोहतांग का साउथ पोर्टल भी हिमखंड गिरने से बंद हो गया है। मार्ग की बहाली का काम जारी है। मंगलवार देर शाम तक प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 472 सड़कें, 849 बिजली ट्रांसफार्मर और 47 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से कमी दर्ज हुई है। शिमला में धूप खिलने के बावजूद मौसम में ठंडक रही। 

विज्ञापन


 

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के कई भागों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 6 व 7 मार्च को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को शिमला सहित अन्य भागों में मौसम खराब बना रहा। 8 व 9 मार्च को सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, 10 व 11 मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से  लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बाद नेहरूकुंड से लाहौल घाटी तक जगह-जगह हिमस्खलन का भय बना हुआ है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में भी भारी हिमस्खलन होने के कारण टनल का प्रवेशद्वार बंद हो गया है। टनल के भीतर भी कुछ हिस्से में बर्फ पहुंच गई है। अटल टनल रोहतांग पांच दिनों से वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद है। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन दो दिन पहले हुआ है। मंगलवार को बीआरओ की टीम सड़क से बर्फ हटाते हुए टनल तक पहुंची तो साउथ पोर्टल में टनल का मुहाना बंद पाया गया। हिमस्खलन के कारण बंद हुए प्रवेश द्वार से बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। लाहौल प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर कई जगह हिमस्खलन की आशंका जताई है। लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन

 रापे गांव के लोगों ने तीन फुट बर्फ के बीच तीन किमी तक बनाया रास्ता
 जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर, पांगी, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में तीन दिनों तक लगातार हुई भारी बर्फबारी से जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है। एक से दूसरे गांव तक पहुंचना काफी मुश्किलों भरा है।  इस बीच सोमवार को जोबरंग पंचायत के रापे गांव के लोगों ने खुद बेलचा उठाया और बर्फ के बीच आवाजाही के लिए पैदल रास्ता बनाया। ग्रामीणों ने रापे गांव से मुख्य सड़क तक तीन फुट बर्फ में तीन किलोमीटर तक पैदल रास्ते को ठीक करवाया। गौर रहे कि लाहौल के कई गांवों के पैदल रास्ते अभी भी बर्फ से बंद हैं। इससे विशेषकर स्कूल के बच्चों को परेशानी हो रही है। बर्फ के बीच कई किमी बर्फ में रास्ता खोलकर विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।
 

छितकुल गांव  में चार फुट बर्फ में डेढ़ किलोमीटर तक बनाया रास्ता
जनजातीय जिले किन्नौर में भारी बर्फबारी के पांच दिन बीत जाने के बाद भी जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तिब्बत सीमा से सटे छितकुल गांव में चार फुट बर्फबारी होने से स्कूल जाने के लिए रास्ता बंद हो गया। ऐसे में स्कूल के शिक्षकों, पीटीए सदस्य और गांव के युवाओं ने डेढ़ किलोमीटर तक चार फुट बर्फ में स्कूल जाने के लिए रास्ता बनाया है ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.2, सुंदरनगर 3.9, भुंतर 4.6, कल्पा -3.0, धर्मशाला 7.2, ऊना 4.2, नाहन 8.1, केलांग -10.8, पालमपुर 3.5, सोलन 2.2, मनाली 0.1, कांगड़ा 5.5, मंडी 5.1, बिलासपुर 6.3, डलहौजी 2.0, जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 0.5, नारकंडा -0.6, रिकांगपिओ 0.0, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 6.5, बरठीं 4.1, मशोबरा 3.8, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शिमला में धूप खिलने के बावजूद मौसम में ठंडक रही। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 21.8, चंबा 20.3, बिलासपुर 18.9, कांगड़ा18.7, सोलन 18.5, मंडी 18.0, सुंदरनगर18.3, नाहन 16.5, भुंतर 15.5, धर्मशाला 15.1, शिमला 13.3, मनाली 10.5, डलहौजी 7.9, कुफरी 6.8, कल्पा 5.2, और कुकुमसेरी में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed