{"_id":"646a238d5b493211ad092c47","slug":"himachal-weather-una-recorded-maximum-41-8-degree-celsius-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: अधिकतम पारा 40 डिग्री पार, मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: अधिकतम पारा 40 डिग्री पार, मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी छूटे पसीने
Sun, 21 May 2023 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 May 2023 07:29 PM IST
सार
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पहाड़ी क्षेत्र भी अब गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
ऊना में तेज धूप के बीच गंतव्य की ओर जाती स्कूटी सवार युवती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान चढ़ने से ऊना और जिला बिलासपुर के बरठीं का अधिकतम पारा 40 डिग्री पार हो गया है। मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीना छूटना शुरू हो गया है। रविवार को प्रदेश के 15 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
मंगलवार से पूरे प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 23 से 25 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से रात के समय भी गर्मी सता रही है। पहाड़ी क्षेत्र भी अब गर्मी से तपना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी क्षेत्रों से अब सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक नहीं है। सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 41.8
बरठीं 40.3
धौलाकुआं 39.9
बिलासपुर 38.4
हमीरपुर 38.4
मंडी 37.8
चंबा 37.6
कांगड़ा 37.4
नाहन 35.4
धर्मशाला 32.2
सोलन 32.0
शिमला 26.8