{"_id":"60b0e85f8ebc3e115626303e","slug":"himachal-weather-today-temperature-reaches-above-35-degrees-celsius-in-five-districts-heat-is-also-rising-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पांच जिलों में 35 डिग्री पार पहुंचा पारा, पहाड़ों की रानी में भी छूटने लगे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पांच जिलों में 35 डिग्री पार पहुंचा पारा, पहाड़ों की रानी में भी छूटने लगे पसीने
Fri, 28 May 2021 06:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 May 2021 06:26 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 मई और 1 जून को हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर नौ जिलों में गर्ज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
शिमला में गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर जातीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ों की रानी शिमला में ही शुक्रवार को गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए। प्रदेश के निचले इलाकों में भी गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार से फिर मौसम खराब होने के आसार जताए हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 31 मई और 1 जून को हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर नौ जिलों में गर्ज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
30 मई से 3 जून तक मध्य और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इधर, प्रदेश के प्रमुख पांच शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। ऊना, सुंदरनगर, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से पार पहुंच गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान कल्पा 8.6, शिमला 17.3, सुंदरनगर 16,3, भूंतर 14.3, धर्मशाला 17.0, ऊना 23.0, नाहन 21.0, केलांग 6.9, पालमपुर 18.5, सोलन 16.3, मनाली 11.6, कांगड़ा 20.1, मंडी 16.0, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 21.7, चंबा 15.6, डलहौजी 18.0 और कुफरी 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 27.0, सुंदरनगर 35.4, भूंतर 34.8, कल्पा 22.1, धर्मशाला 30.0, ऊना 39.0, नाहन 34.0, सोलन 33.0, कांगड़ा 37.0, बिलासपुर 37.3, हमीरपुर 36.0, चंबा 34.4, डलहौजी 22.5 और केलांग 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन