फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Today: snowfall in rohtang and pangi bharmour, rainfall hailstorm alert for himachal

रोहतांग समेत भरमौर-पांगी की चोटियों पर बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Fri, 26 Feb 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Feb 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather Today: snowfall in rohtang and pangi bharmour, rainfall hailstorm alert for himachal
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों रोहतांग सहित भरमौर-पांगी की चोटियों और किलाड़ में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा तथा मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 28 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।  शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.6, बिलासपुर में 31.0, हमीरपुर में 30.8, मंडी में 30.0, सुंदरनगर में 29.3, सोलन-कांगड़ा में 28.5, नाहन में  27.4, भुंतर में 26.2, चंबा में 23.5, धर्मशाला में 22.4, शिमला में 20.4, कल्पा में 15.4, डलहौजी में 11.8 और केलांग में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, शुक्रवार को भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी होने से जिला चंबा शीतलहर की चपेट में आ गया है।

विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में शुक्रवार को पांच इंच ताजा बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, साउथ पोर्टल और सिस्सू की ओर हल्की बर्फबारी शुरू होने के बाद मनाली-केलांग राष्ट्रीय राजमार्ग में केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति दी गई है। वहीं घाटी में हल्की बर्फबारी का दौर शुरू होते ही एचआरटीसी ने केलांग-कुल्लूू रूट पर बस सेवा को भी बंद कर दिया है। कुल्लू से केलांग जा रही बस को भी मनाली से आगे नहीं भेजा गया। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1, कल्पा में 1.1, मनाली में 4.8, कुफरी में 7.7, भुंतर में 6.6, सुंदरनगर में 7.9, सोलन में 8.2, शिमला में 11.1, धर्मशाला-चंबा में 11.0, बिलासपुर में 11.5, हमीरपुर में 11.8, कांगड़ा में 12.8 और नाहन में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed