{"_id":"60c87e558ebc3e55e855e2b6","slug":"himachal-weather-today-rainfall-and-thunderstorm-yellow-alert-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में झमाझम बरसे बादल, प्रदेश में चार दिन येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में झमाझम बरसे बादल, प्रदेश में चार दिन येलो अलर्ट
Tue, 15 Jun 2021 09:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:57 PM IST
सार
प्रदेश के मध्य पर्वतीय भागों में लगातार 21 जून तक बारिश के आसार हैं। जबकि मैदानी व उच्च पर्वतीय भागों में 18 से 20 तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
हिमाचल मे बारिश का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार शाम को करीब एक घंटा झमाझम बादल बरसे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में 18 से 20 जून तक मौसम साफ रहेगा। यहां 21 जून को मौसम खराब रहने की संभावना है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 21 जून तक बारिश के आसार हैं। 19 जून तक इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को राजधानी शिमला में शाम छह बजे तक मौसम साफ रहा। छह बजे के बाद एकाएक बदले मौसम के चलते शहर में करीब एक घंटा झमाझम बादल बरसे। बुधवार को ऊना-बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.0, हमीरपुर में 34.8, कांगड़ा में 34.3, भुंतर में 33.6, सुंदरनगर में 33.1, सोलन में 31.5, नाहन में 31.0, चंबा में 31.5, धर्मशाला में 27.8, शिमला में 25.4, कल्पा में 24.5, डलहौजी में 20.1 और केलांग में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन