{"_id":"60c3747c1d2d4c5e384b0f78","slug":"himachal-weather-today-orange-alert-for-two-days-of-heavy-rain-storm-and-hail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
Fri, 11 Jun 2021 08:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Jun 2021 08:07 PM IST
सार
हिमाचल में शनिवार से प्री मानसून के आने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मलबा और पेड़ गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
बारिश(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून सामान्य से एक सप्ताह पहले प्रवेश करने के आसार बन गए हैं। इस वर्ष 18-19 जून तक मानसून के हिमाचल में पहुंचने की संभावना है। बीते दिनों मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 जून तक मानसून के आने का पूर्वानुमान लगाया है। शनिवार से प्रदेश में प्री मानसून के आने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान मलबा और पेड़ गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है। कांगड़ा जिले उपमंडल इंदौरा में वीरवार देर रात आए आंधी तूफान ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमोता गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग पर वीरवार देर शाम को तूफान के कारण सफेदा का पेड़ गिर गया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार को येलो अलर्ट के बीच प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज हुआ। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.4, बिलासापुर 36.0, मंडी 35.0, हमीरपुर 34.8, कांगड़ा 33.8, चंबा-नाहन 33.0, सुंदरनगर 33.7, भुंतर 33.5, सोलन 32.0, धर्मशाला 28.8, शिमला 24.7, केलांग 25.6, कल्पा 25.5, मनाली 25.0, शिमला 24.7 और डलहौजी में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन