फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: Heavy rainfall forecast in Himachal for three days from July 18, Orange alert issued for 10 districts

मौसम: हिमाचल में 18 जुलाई से तीन दिन तक भारी बारिश, 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Sat, 17 Jul 2021 04:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Jul 2021 04:39 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में 19 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में 23 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Today: Heavy rainfall forecast in Himachal for three days from July 18, Orange alert issued for 10 districts
शिमला का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20 जुलाई तक प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 17 और 21 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उच्च पर्वतीय भागों में 19 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में 23 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। विभाग की ओर से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में किसी तरह का अलर्ट नहीं है। लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की अपील की गई है। शनिवार को नाहन में 61, मंडी में 10, बरठीं में आठ, शाहपुर में छह और जोगिंद्रनगर में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर को बूंदाबांदी हुई।  मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मानसून प्रदेश में सक्रिय होने जा रहा है। 18 से 20 जुलाई तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


शहरों का तापमान
उधर, शनिवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 38.2, भुंतर में 33.9, सुंदरनगर में 33.1, बिलासपुर में 32.5, हमीरपुर में 31.8, चंबा में 31.5, कांगड़ा में 31.3, सोलन में 31.0, धर्मशाला में 29.2, नाहन में 27.8, केलांग में 27.3, कल्पा में 25.5 और शिमला में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 23.1, भुंतर 22.0, कल्पा 16.0, धर्मशाला 20.8, ऊना 27.5, नाहन 25.1, केलांग 14.8, पालमपुर 20.5, सोलन 20.7, मनाली 20.2, कांगड़ा 24.3, मंडी 22.0, बिलासपुर 25.5, हमीरपुर 24.2, चंबा 23.1, डलहौजी 17.6 और कुफरी में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


42 घंटे बाद तांदी-संसारीनाला-जम्मू सड़क बहाल
उधर, लाहौल-स्पीति में सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी के जवानों ने 42 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तांदी-संसारीनाला-जम्मू सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। हाल में दो दिनों तक हुई भारी बारिश से उदयपुर से 30 किलोमीटर आगे किलाड़ की तरफ एक नाले से होकर गुजरने वाली सड़क का लगभग 70 मीटर सड़क का हिस्सा नाले में आई बाद में बह गया था। सड़क के यातायात के लिए बंद हो जाने से नाले के दोनों ओर पर्यटक वाहनों सहित 35 से ज्यादा गाड़ियां फंसी रही। अब  सड़क यातायात होने पर निकाला गया और लोगों ने राहत की सांस ली। सीमा सड़क संगठन 94 के ओसी मेजर दीपक भगत ने बताया कि संगठन के जवानों ने थंगा नाला से दो किमी आगे बाढ़ आने से सड़क का करीब 70 मीटर हिस्सा बह गया था। बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को खोल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed