फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Heavy rainfall alert for three days in Himachal, rain will continue till July 21

मौसम: हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, 21 जुलाई तक बरसेंगे बादल

Thu, 15 Jul 2021 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Jul 2021 08:52 PM IST
सार

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है। 
 

विज्ञापन
himachal weather today: Heavy rainfall alert for three days in Himachal, rain will continue till July 21
कुल्लू में भारी बारिश से तबाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 18 और 19 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 से 17 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 21 जुलाई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में 37 सड़कें अभी भी बंद
प्रदेश में बारिश का कहर अभी भी जारी है। बुधवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। प्रदेश में 37 सड़कें गुरुवार शाम तक भी बंद रहीं। जिला कुल्लू की सैंज घाटी की भलाहण-दो पंचायत के जौली नाले में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। बाढ़ का मलबा आधा दर्जन घरों में घुस गया। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे अचानक पानी आने की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली। बारिश के बीच लोग अपने परिवार को साथ लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। गनीमत यह रही कि नाले ने अपना रुख गांव की ओर नहीं किया। बावजूद बाढ़ का मलबा कई घरों में घुस गया। बाढ़ से खेती को भारी नुकसान हुआ है। टमाटर, मक्की और राजमा की फसल तबाह हो गई है। सुबह के समय नाले में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से लोगों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


कुल्लू जिला में भूस्खलन से 20 सड़कें व 22 पेयजल स्कीमें प्रभावित
जिला चंबा में मूसलाधार बारिश से भटियात विधानसभा क्षेत्र में हुई तबाही के बाद ग्राम पंचायत गोला के गांव ब्यौगा में सात परिवारों के 18 लोगों को लोअर ब्यौगा में शिफ्ट किया गया। ब्यौगा गांव में अपने रिश्तेदारों के घरों में ठहरने की बात कहने पर इन परिवारों को प्रशासन की ओर से तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा द्वारा राशन कीटें, तिरपाल और पांच-पांच हजार फौरी राहत के तौर पर सौंपी। गुरुवार को मौसम साफ रहने के बाद भी चंबा-जोत मार्ग सहित 11 मार्गो पर यातायात थमा रहा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में तीसरे दिन भी 30 गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी रही। उधर, भूस्खलन से भुंतर-मणिकर्ण मार्ग गुरुवार को दो घंटे अवरुद्ध रहा। सड़क में कई पर्यटक व सब्जियों की गाड़ियां फंस गईं। कुल्लू जिला में भूस्खलन से 20 सड़कें, 22 पेयजल स्कीमें प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केलांग में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 22.2, भुंतर 19.4, कल्पा 13.0, धर्मशाला 19.8, ऊना 25.8, नाहन 23.3 , केलांग 12.2, पालमपुर 19.5, सोलन 19.8, मनाली 16.6, कांगड़ा 23.2, मंडी 22.0, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 24.4, चंबा 21.4, डलहौजी 16.3 और कुफरी में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, कांगड़ा  33.1, बिलासपुर  33.0, हमीरपुर  32.2, चंबा  31.7, सोलन में 29.0, नाहन में 26.2, कल्पा में 24.4, शिमला में 23.0, डलहौजी में 20.1 और केलांग में 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।






एक सप्ताह में 98.7 एमएम बारिश दर्ज
बीते सप्ताह के दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। सप्ताह के दौरान राज्य में 98.7 मिली मीटर वास्तविक वर्षा हुई। इस दौरान जिला कुल्लू, कांगड़ा, हमीरपुर, सिरमौर में अत्यधिक वर्षा हुई। बिलासपुर, लाहुल-स्पीति, मंडी, शिमला, सोलन में भारी बारिश दर्ज हुई। वहीं चंबा और किन्नौर में सामान्य, जबकि जिला ऊना में कम वर्षा हुई। जबकि जिला कांगड़ा, कुल्लू, हमीरपुर, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में सप्ताह के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की घटनाएं सामने आई हैं।  इस मानसून सीजन के दौरान अब तक राज्य में 203.2 मिमी वास्तविक वर्षा हुई जो सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed