फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: Heavy rain and hailstorm warning for two days,

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, 23 मई तक खराब रहेगा मौसम

Tue, 18 May 2021 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 May 2021 06:18 PM IST
सार

19 और 20 मई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 23 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Today: Heavy rain and hailstorm warning for two days,
शिमला- हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आ रहे बदलाव से 23 मई तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 24 मई को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.8, कांगड़ा में 34.6, बिलासपुर में 34.1, चंबा में 33.0, हमीरपुर में 32.8, भुंतर में 31.3, सुंदरनगर में 30.8, नाहन में 29.8, धर्मशाला में 27.2, सोलन में 26.7, शिमला में 22.6, डलहौजी में 21.1, कल्पा में 20.6 और केलांग में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में कहीं-कहीं बर्फबारी होने की संभावना भी है।


वहीं, शिमला में न्यूनतम तापमान 16.3. सुंदरनगर 15.3, भुंतर 12.1, कल्पा 7.1, धर्मशाला 16.0, ऊना 20.8, नाहन 19.5, केलांग 3.0, पालमपुर 18.0, सोलन 16.0, मनाली 10.0, कांगड़ा 19.0, मंडी 15.0, बिलासपुर 16.8, हमीरपुर 17.2, चंबा 14.0, डलहौजी 17.0 और कुफरी 14.4  डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed