{"_id":"611a6fcc8ebc3e43111df9b1","slug":"himachal-weather-today-heavy-rain-alert-for-two-days-maximum-temperature-reached-36-degrees-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, ऊना में 36 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, ऊना में 36 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
Mon, 16 Aug 2021 07:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:32 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 19 और 20 अगस्त को मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बारिश(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 19 और 20 अगस्त को मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
वहीं, मैदानी जिलों में मौसम साफ होते ही पारा चढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, बिलासपुर में 33.5, सुंदरनगर में 33.0, भुंतर में 32.9, चंबा में 31.9, कांगड़ा में 31.6, हमीरपुर में 31.3, सोलन में 31.0, धर्मशाला में 27.8, शिमला में 25.3, कल्पा में 24.1, केलांग में 22.4 और डलहौजी में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
उधर, रविवार रात को गोहर में 36, बलद्वाड़ा में 29, नयनादेवी में 13, धर्मशाला-पांवटा साहिब में 12, गुलेर में 10, नारकंडा में 9, नालागढ़-अंब में 8, नादौन में 7, कंडाघाट में 6, गगल-जंजैहली में 5 और शिमला-बिलासपुर में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 और 20 अगस्त को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। 17 और 18 अगस्त को भी प्रदेश में बारिश के आसार जताए गए हैं।