{"_id":"611f6f2a8ebc3e6ee235287a","slug":"himachal-weather-today-heavy-rain-alert-for-two-days-flash-flood-risk-in-five-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल के कई जिलों में झमाझम बरसे बादल, दो घंटे बंद रहा नाहन-शिमला एनएच, पांच जिलों में बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल के कई जिलों में झमाझम बरसे बादल, दो घंटे बंद रहा नाहन-शिमला एनएच, पांच जिलों में बाढ़ का खतरा
Fri, 20 Aug 2021 06:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:58 PM IST
सार
हिमाचल में 26 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। नेशनल फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन के अनुसार पांच जिलों में 21 अगस्त सुबह 11:30 बजे तक अचानक बाढ़ का खतरा है।
विज्ञापन
शिमला का रिज मैदान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूस्खलन होने से शुक्रवार को नाहन-शिमला नेशनल हाइवे दो घंटे तक बंद रहा। शुक्रवार को शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। शनिवार को भी मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और शिमला जिलों में बाढ़ आने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कांगड़ा में 19.0, पालमपुर 13.5, मनाली 6.0, कल्पा 6.4, केलांग 5, डलहौजी-धर्मशाला 3.0 और शिमला में 2.0 मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। 26 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
शिमला में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। सिरमौर में शुक्रवार को 22 सड़कें बंद रहीं। सड़कें बंद होने से लोक निर्माण विभाग को 59.15 लाख का नुकसान हुआ है। जिला कुल्लू में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
बारिश से सेब के तुड़ान का काम प्रभावित हो गया है। भूस्खलन से जिले में 16 सड़कें अवरुद्ध रहीं। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, बिलासपुर 32.5, हमीरपुर 31.3, सुंदरनगर 29.6, चंबा 29.3, धर्मशाला 28.6, कांगड़ा 28.0, भुंतर 27.7, सोलन 27.0, नाहन 25.8, शिमला 20.6, डलहौजी 19.7, केलांग 16.7 और कल्पा में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
गुरुवार रात झमाझम बरसे बादल, सुंदरनगर में सबसे ज्यादा बारिश
गुरुवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। सुंदरनगर में सबसे अधिक 95.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। शिमला में 30.0, मंडी 35.3, डलहौजी 21.0, कांगड़ा 25.1, सोलन 27.6, नाहन 29.6, धर्मशाला 24.4, भुंतर 17.8, कल्पा 14.2 और मनाली में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
बीते एक सप्ताह में 75 फीसदी कम बरसे बादल
प्रदेश में 13 से 19 अगस्त के दौरान 75 फीसदी कम बादल बरसे। इस एक सप्ताह के दौरान 15.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई जबकि इस अवधि में 62.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 22 फीसदी कम बादल बरसे हैं। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला जिला में सामान्य से अधिक बारिश हुई है जबकि अन्य जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे हैं।