फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: Heavy rain alert for three days, people adviced to stay away from rivers and streams

मौसम: हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Tue, 10 Aug 2021 02:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 02:55 PM IST
सार

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Today: Heavy rain alert for three days, people adviced to stay away from rivers and streams
हिमाचल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12, 13 और 14 अगस्त को प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 15 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मध्य पर्वतीय भागों में 16 अगस्त को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश से भूस्खलन हो सकता है और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, भुंतर में 32.9, बिलासपुर-सुंदरनगर में 32.5, हमीरपुर में 31.2, कांगड़ा में 30.8, सोलन में 30.0, नाहन में 29.0, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 24.0 और कल्पा में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार रात को गगल में 74, धर्मशाला में 55, मनाली में 33, पालमपुर में 16, नयनादेवी में 12, पांवटा साहिब-जोगिंद्रनगर में 9, बडसर-मंडी-हमीरपुर में 3 और कल्पा-ऊना में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर दरकी पहाड़ी
वहीं, कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 मंगलवार सुबह क्यारीबंगला के समीप भूस्खलन से करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, पहाड़ी दरकने से सड़क पर खड़ी पोकलेन मशीन मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि इस मशीन में कोई सवार नहीं था। सूचना मिलने के बाद पुलिस व फोरलेन निर्माता कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।  हालांकि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को बहाल कर लिया गया। बता दें, सोलन से कैथलीघाट तक दूसरे चरण में फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है।  बारिश के बाद अब कई जगहों पर पत्थर व मलबा गिरने के मामले आ चुके हैं। पहले परवाणू से सोलन के बीच भी कई जगहों पर मलबा गिर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed