फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Heat wave prevailing in plain districts, sweating started in Shimla-Manali

मौसम: हिमाचल के मैदानी जिलों में चल रही लू, शिमला-मनाली में छूटने लगे पसीने

Wed, 30 Mar 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Mar 2022 08:59 PM IST
सार

 तीन अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान पारा और चढ़ने के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को धूप खिली। 10 क्षेत्रों का अधिकतम पारा 30 डिग्री पार हो गया है। 

विज्ञापन
himachal weather today: Heat wave prevailing in plain districts, sweating started in Shimla-Manali
गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तापमान में बढ़ोतरी से हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में इन दिन लू चल रही है। शिमला-मनाली में पसीने छूटने लगे हैं। तीन अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान पारा और चढ़ने के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को धूप खिली। 10 क्षेत्रों का अधिकतम पारा 30 डिग्री पार हो गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 19.3, चंबा में 17.0, शिमला में 15.8, बिलासपुर में 15.5, कांगड़ा में 15.0, ऊना में 14.5, हमीरपुर में 14.3, धर्मशाला में 12.2, सोलन में 11.6, मनाली में 8.2, कल्पा में 5.4 और केलांग में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष गर्मी की शुरुआत समय से पहले हो गई है। 20 अप्रैल तक प्रदेश में पारा चढ़ना शुरू होता था। इन दिनों ही अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना    38.7
बिलासपुर    35.3
कांगड़ा    34.8
हमीरपुर    34.5
सुंदरनगर    34.3
नाहन    33.3
सोलन-चंबा    33.0
धर्मशाला    32.8
शिमला    25.4
केलांग    17.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed