Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Tabo and Shimla experienced the coldest night of the season, rain and snowfall forecast

Himachal Weather: ताबो और शिमला में सीजन की सबसे ठंडी रात, कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 02 Dec 2025 12:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Dec 2025 12:51 PM IST
सार

 ताबो का न्यूनतम तापमान इस सर्दी के सीजन में पहली बार माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Tabo and Shimla experienced the coldest night of the season,  rain and snowfall forecast
कोकसर के समीप ठोस आइस में जमकर तब्दील हुआ नाला । - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में शीतलहर तेज हो गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान इस सर्दी के सीजन में पहली बार माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। शिमला में भी सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में रात का पारा आठ डिग्री से कम चल रहा है।

विज्ञापन


सोमवार रात को प्रदेश में इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ।  बता दें, सोमवार को रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे।  लाहौल के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे आने से नदी-नालों और झरनों में पानी जम गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर 3.7, भुंतर 3.0, कल्पा 0.0, ऊना 5.2, नाहन 10.3, पालमपुर 4.0, सोलन 2.4, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.5, मंडी 5.1, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 4.0, जुब्बड़हट्टी 6.0, कुफरी 3.1, कुकुमसेरी -2.7, नारकंडा 2.4, रिकांगपिओ 2.2, सेऊबाग 3.5, बरठीं 4.5, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 5.0, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -8.0, नेरी 9.7 व बजाैरा में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जानें कब होगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। इस दाैरान प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति जिला शामिल हैं। वहीं 2 से 4 दिसंबर तक सुबह और देर रात के समय अलग-अलग जगहों पर कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान के धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। उसके बाद अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन

दिसंबर में शीतलहर सामान्य से अधिक रहने के आसार
माैसम विभाग ने सर्दियों के मौसम (दिसंबर 2025- फरवरी 2026) के दौरान तापमान का अनुमान और दिसंबर 2025 के दौरान मासिक बारिश, शीत लहर और तापमान का संभावित पूर्वानुमान जारी किया है। इस दाैरान औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य, सामान्य से अधिक  रहने की संभावना है। दिसंबर के दाैरान ज्यादातर हिस्सों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, निचली पहाड़ियों/मैदानी इलाकों (सोलन ऊना, बिलासपुर और सिरमौर के कुछ हिस्सों) में यह सामान्य रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी इसी तरह रहने की संभावना है। दिसंबर के दौरान निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों (सोलन ऊना, बिलासपुर और सिरमौर के कुछ हिस्सों) के कुछ हिस्सों में शीतलहर के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दिसंबर में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 

1901 के बाद नौवीं सबसे कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में साल 1901 के बाद से नौवीं सबसे कम बारिश (1.0 मिलीमीटर) नवंबर 2025 में हुई है। इससे पहले 1983 और 2021 में भी इतनी ही बारिश हुई थी। 1901 के बाद से नवंबर में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश साल 1925 में 88.5 एमएम दर्ज की गई थी। नवंबर 2025 में राज्य में सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। इस अवधि के लिए 19.7 मिलीमीटर को सामान्य बारिश माना गया लेकिन असल में बारिश 1.0 एमएम बारिश ही हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed