फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Weather: Stone falls on moving Thar in Chamba, Punjab youth dies; car is swept away in Pandoga

Himachal Rain: चंबा में चलती थार पर पत्थर गिरने से पर्यटक की मौत; पंडोगा में कार बही, इतने दिन बरसेंगे बादल

Wed, 05 Aug 2026 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 08:29 PM IST
सार

प्रदेशभर में लगातार बारिश के कारण 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। कई क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 10 घंटे तक बंद रहा।

विज्ञापन
himachal Weather: Stone falls on moving Thar in Chamba, Punjab youth dies; car is swept away in Pandoga
शिमला में झमाझम बारिश, रिज पर छाता लेकर भागता व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश-भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब के पर्यटक की मौत हो गई। वह अपने चार साथियों के साथ मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे। मंगलवार देर रात तीन बजे मैहला के पास बकाणी क्षेत्र में उनकी चलती थार पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर आ गिरा। हादसे में होशियारपुर के माखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य चार श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। घटना के बाद हाईवे करीब चार घंटे तक बंद रहा। चंबा जिले में एक अन्य हादसे में किलाड़-कुमार मार्ग के प्रघवाल क्षेत्र में गेहूं से भरा ट्रक बस को पास देते समय डंगा धंसने से करीब 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना में चालक और क्लीनर घायल हो गए।

विज्ञापन

निगुलसरी में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हाईवे 10 घंटे तक बंद रहा
ऊना जिले में बुधवार सुबह भारी बारिश के चलते नाले और खड्ड उफान पर आ गए। हरोली के पंडोगा क्षेत्र में खड्ड पर बने कॉजवे को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई। पानी कार को करीब 100 मीटर तक अपने साथ ले गया, लेकिन वाहन में सवार दोनों युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर और अन्य मशीनों की मदद से कार को बाहर निकाला। प्रदेशभर में लगातार बारिश के कारण 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। कई क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 10 घंटे तक बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब क्षेत्र में करंट लगने से दो गायों की मौत
सिरमौर जिले में सबसे अधिक असर देखने को मिला, जहां 51 सड़कें बंद हो गई हैं। जल शक्ति विभाग की 26 पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं प्रभावित हैं, जबकि बिजली व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है। पांवटा साहिब क्षेत्र में करंट लगने से दो गायों की मौत हो गई। खराब मौसम के चलते पांवटा साहिब के सभी शिक्षण संस्थान वीरवार को भी बंद रहेंगे। किन्नौर जिले के निगुलसरी क्षेत्र में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 10 घंटे बंद रखा। कुल्लू जिले में बंजार उपमंडल की 17 और कुल्लू उपमंडल की दो सड़कें बंद हैं। जिले में 34 ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। मंडी में मंगलवार रात की बारिश के बाद 33 सड़कें अवरुद्ध हुईं, हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग-003 को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। हमीरपुर के नादौन में भारी बारिश से एक बार फिर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे कई घरों में पानी घुस गया।

विज्ञापन

बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट
धर्मशाला और सोलन सहित कई क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। राजधानी शिमला में दिन को बादल छाए और शाम को बारिश हुई। प्रदेश के तीन जिलों बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं। 11 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
नाहन 100
कांगड़ा 76
धर्मशाला 60
ऊना 52
मंडी 32
सोलन 20
शिमला 10
बिलासपुर 10
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed