फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather: state in the grip of cold, except Nahan the minimum temperature of all the areas is less tha

Himachal Weather: ठंड की चपेट में हिमाचल, नाहन को छोड़कर सभी क्षेत्रों का न्यूनतम पारा पांच डिग्री से कम

Fri, 23 Dec 2022 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Dec 2022 07:46 PM IST
सार

मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय पड़ रही धुंध ने ठंडक काफी बढ़ा दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी सामान्य से तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में पीने के पानी के पाइप जमने से जल संकट भी गहराने लगा है। 

विज्ञापन
Himachal weather: state in the grip of cold, except Nahan the minimum temperature of all the areas is less tha
लाहौल में पेड़ पर जमी बर्फ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। गुरुवार रात को नाहन के अलावा प्रदेश के सभी क्षेत्रों का न्यूनतम पारा पांच डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय पड़ रही धुंध ने ठंडक काफी बढ़ा दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी सामान्य से तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में पीने के पानी के पाइप जमने से जल संकट भी गहराने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 और 26 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। शनिवार को मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। दोपहर बाद हल्के बादल उमड़ने से शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन के मैदानी क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे तक धुंध छाई रही। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.0, कांगड़ा में 20.1, धर्मशाला में 20.0, हमीरपुर-भुंतर में 19.2, ऊना-सुंदरनगर में 19.0, चंबा में 18.7, सोलन-मंडी में 18.0, नाहन में 16.7, शिमला में 13.7, कल्पा में 12.3, मनाली में 12.2, डलहौजी में 8.4 और केलांग में 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, गुरुवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 1.0, सोलन-मंडी में 0.1,  हमीरपुर में 1.7, चंबा में 2.4, शिमला-बिलासपुर में 3.5, कांगड़ा में 4.2, धर्मशाला में 4.9 और नाहन में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्र                 न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी         - 7.6
केलांग              - 7.1
कल्पा               - 2.4
सुंदरनगर         - 0.4
भुंतर                - 0.5
मनाली            - 0.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed