फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Snowfall on peaks including Rohtang weather clear across state from today until April 24

Himachal Weather: रोहतांग सहित चोटियों पर बर्फबारी, प्रदेश में आज से 24 अप्रैल तक मौसम साफ; बढ़ेगी तपिश

Mon, 20 Apr 2026 05:00 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Apr 2026 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 20 से 24 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall on peaks including Rohtang weather clear across state from today until April 24
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। रोहतांग सहित चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि शिमला और धर्मशाला सहित अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। कुल्लू के शांघड़ में ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ गई है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 24 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 20 अप्रैल को उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो जगह बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से 24 और 25 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

बीते 24 घंटों में कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान प्रदेशभर में सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना जताई है।

बरठीं में 36.7 और ऊना में 35.7 डिग्री अधिकतम तापमान
बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बिलासपुर के बरठीं में 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि ऊना में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। नाहन में 34.3, मंडी में 34.2, सुंदरनगर में 33.6, कांगड़ा में 33.4 और सोलन में 32.8 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। शिमला में तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मनाली में 21.8, कल्पा में 21.1 और ताबो में 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

शिंकुला मार्ग पर फंसे 30 से अधिक वाहन रेस्क्यू
शिंकुला टॉप के आसपास बर्फ के बीच फंसे दो दर्जन से अधिक वाहनों को लाहौल-स्पीति पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से सुरक्षित निकाला। ये वाहन शनिवार को फंसे हुए थे। शिंकुला से लगभग एक किलोमीटर पहले टीम ने देखा कि बीआरओ के तीन ट्रक, जांस्कर की ओर से आ रही 31 गाड़ियां, एक जेसीबी बर्फ और मार्ग अवरोध के कारण फंसी हुई हैं। लाहौल ईको टूरिज्म के पूर्व महासचिव सेम बौद्ध ने कहा कि रात करीब 10:45 बजे सभी वाहनों को सुरक्षित दारचा पहुंचाया गया। एसपी शिवानी मेहला ने कहा कि लाहौल-स्पीति पुलिस ने एतत्परता दिखाते हुए जनसेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता साबित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed