फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Snowfall on hills of Kullu-Lahaul and clouds in Shimla

Himachal Weather: कुल्लू-लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी, शिमला में छाए बादल, जानें कब तक बना रहेगा ऐसा मौसम

Sun, 14 Apr 2024 09:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 14 Apr 2024 09:42 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। 17 अप्रैल को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall on hills of Kullu-Lahaul and clouds in Shimla
लाहौल के चंद्रा घाटी में हुई हल्की बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को कुल्लू और लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। 17 अप्रैल को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलने की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को प्रदेश में फिर बादल बरसने के आसार हैं।

विज्ञापन


शनिवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के 12 क्षेत्रों में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार रहा। राजधानी शिमला में दोपहर के समय घने बादल छा जाने से बारिश के आसार बने, लेकिन हवाएं चलने से कुछ देर बाद मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।

विज्ञापन

इससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वीकेंड पर बर्फ के दीदार को सैलानी गुलाबा और सिस्सू पहुंचे। शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 19.1, धर्मशाला में 18.1, पालमपुर में 15.5, ऊना में 14.2, हमीरपुर में 14.1, बिलासपुर में 13.9, चंबा में 12.9, शिमला में 12.4, सोलन में 11.4, मंडी में 12.3, चंबा में 12.9, डलहौजी में 12.5, मनाली में 5.9, कल्पा में 4.8 और केलांग में 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बिलासपुर 34.9
धौलाकुआं 34.9
ऊना 33.8
कांगड़ा 33.6
बरठीं 33.2
हमीरपुर 32.4
सुंदरनगर 32.4

विज्ञापन

मंडी 32.2
नाहन 31.0
चंबा 30.7
भुंतर 30.6
सोलन 30.4
धर्मशाला 29.4
शिमला 24.2
मनाली 24.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed