फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Snowfall on high peaks including Rohtang; humidity rises in plains districts

Himachal Weather: ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी, मैदानी जिलों में बढ़ी उमस; इस दिन से बिगड़ेगा माैसम

Tue, 14 Jul 2026 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 08:10 PM IST
सार

 लाहौल-स्पीति और कुल्लू की ऊंची चोटियों, विशेषकर रोहतांग दर्रे और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।  वहीं, मैदानी और निचले इलाकों में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall on high peaks including Rohtang; humidity rises in plains districts
माैसम का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ने से मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां एक ओर लाहौल-स्पीति और कुल्लू की ऊंची चोटियों, विशेषकर रोहतांग दर्रे और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, मैदानी और निचले इलाकों में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश झेल रहे क्षेत्रों में लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन तापमान बढ़ने के साथ उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया।

विज्ञापन

इन इलाकों में गर्मी और उमस भरे मौसम का सामना करना
खासकर ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन के कई क्षेत्रों में लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ा। मौसम साफ रहने के कारण प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऊना प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। निचले क्षेत्रों में दोपहर के समय उमस के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लाहौल-स्पीति और कुल्लू की ऊंची चोटियों में मौसम ने करवट ली। रोहतांग दर्रे सहित कई ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन भारी बारिश की संभावना
जुलाई महीने में हुई इस बर्फबारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित किया है। ऊंचे क्षेत्रों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 17 जुलाई तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर बना रह सकता है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने या कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की गतिविधियों में फिलहाल कमी रहने के संकेत हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 18 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद प्रदेश के विभिन्न भागों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में 18, 19 और 20 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना 36.2
नेरी 34.9
मंडी 34.4
बिलासपुर 33.3
कांगड़ा 33.2
बरठीं 32.8
धर्मशाला 31.0
चंबा 30.0
सोलन 30.0
नाहन 29.9
मनाली 26.6
शिमला 26.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed